जगदलपुर में सट्टा मास्टरमाइंड को पकड़ना पुलिस के लिए चुनौती बना रहा था। आरोपी अपने घर में 4 खतरनाक कुत्ते पालकर पुलिस को डराता था।
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर के जवाहर नगर वार्ड में एक सट्टा खिलाने वाले को पकड़ना पुलिस के लिए सर दर्द बना गया था। लगातार मिल रही शिकायत के बाद जब भी पुलिस रेड मारने पहुंचती है। तो मास्टरमाइंड सटोरि अपने घर मे पाले 4 खुंखार कुत्तों को छोड़ देता था। ताकि पुलिस ज़ब भी उसे पकड़ने आए तो पहले सामना कुत्तों से हो और पुलिस डर के वापस चली जाए।
जानकारी के मुताबिक़, इस बार बोधघाट पुलिस अपने दल बल के साथ डॉग वेलफेयर-रेस्क्यू को लेकर पहुंची। सट्टा खिलाने वाले आरोपी के घर में रेड मार दिया गया। जैसे ही पुलिस बल और डॉग वेलफेयर की टीम पहुंची तो घर मे मौजूद 4 खूंखार कुत्तों ने उन्हें घेर कर भोखना शुरू कर दिया। जैसे तैसे डॉग वेलफेयर टीम की मदद से पुलिस बंगले में दाखिल हुई। सट्टा खिलाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
एक लाख 5 हज़ार रुपये से अधिक नगदी जब्त
पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी में लाखों का सट्टा पर्ची सहित 1 लाख 5 हज़ार रुपये से अधिक नगदी को जब्त किया है। वहीं मामंले को लेकर बस्तर पुलिस ने बताया कि, आरोपी के खिलाफ़ लगातार शिकायतें मिल रही थी। आरोपी ने 4 खतरनाक कुत्तों को पाले रखा था। आरोपी को पकड़ना भी मुश्किल हो गया था। लेकिन बोधघाट पुलिस रणनीति बनाकर आरोपी के घर दाखिल हुईं। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.