करंट से मौत पर गरमाई दुर्ग की सियासत ! धीरज बाकलीवाल ने निगम को घेरा, पूछा– आखिर विनोद निषाद की मौत का जिम्मेदार कौन..?
कांग्रेस ने निगम आयुक्त को सौंपा ज्ञापन, परिवार को मुआवजा और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग; दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई के लिए दी आंदोलन की चेतावनी
दुर्ग। सिकोला भाठा के वार्ड क्रमांक 15 में बिजली के खंभे में करंट उतरने से विनोद निषाद की दर्दनाक मौत का मामला अब राजनीतिक तूल पकड़ने लगा है। 28 अक्टूबर को हुई इस घटना को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर ने नगर निगम प्रशासन को कटघरे में खड़ा करते हुए विद्युत सुरक्षा व्यवस्था और खंभों के रखरखाव पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के नेतृत्व में कांग्रेसजनों और क्षेत्रवासियों ने शनिवार को नगर निगम आयुक्त से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने घटना की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराने, लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों-कर्मचारियों पर कठोर कार्रवाई करने तथा पीड़ित परिवार को पर्याप्त आर्थिक मुआवजा देने की मांग की। इसके साथ ही परिवार के एक सदस्य को शासकीय नौकरी देने की मांग भी उठाई गई।
'सड़क-नाली ही नहीं, नागरिकों की जान बचाना भी निगम की जिम्मेदारी'
कांग्रेस नेताओं ने सवाल उठाया कि जब शहर में बिजली के खंभे ही नागरिकों की जान के लिए खतरा बन जाएं तो सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी कौन उठाएगा?
क्या विद्युत खंभों का नियमित निरीक्षण नहीं होना चाहिए? समय रहते खराब व्यवस्था को दुरुस्त किया गया होता तो शायद एक परिवार का सहारा आज जिंदा होता।
कांग्रेस ने मांग की कि दुर्ग शहर के सभी वार्डों में विद्युत खंभों, खुले तारों और अन्य विद्युत उपकरणों का तत्काल सुरक्षा सर्वे कराया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।
धीरज बाकलीवाल का सवाल– आम नागरिक की जान की कीमत क्या है..?
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने कहा कि विनोद निषाद की असमय मृत्यु बेहद दुखद है। एक परिवार ने अपना कमाने वाला सदस्य खो दिया है। परिवार के सामने अब भविष्य और रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने इस घटना को नगर निगम की गंभीर लापरवाही और जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता का परिणाम बताते हुए जवाबदेही तय करने की मांग की।
बाकलीवाल ने कहा कि केवल जांच का आश्वासन देकर प्रशासन अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकता। पीड़ित परिवार को तत्काल सम्मानजनक मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी मिलनी चाहिए। दोषियों पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। कांग्रेस पार्टी इस मामले में पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलता, उनकी आवाज उठाती रहेगी।
ज्ञापन सौंपने पहुंचे कांग्रेस के दिग्गज
इस दौरान नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले, रायसिंग दिकोला, दीपक साहू, अजय मिश्रा, विजयंत पटेल, भास्कर कुंडले, मनीष बघेल, पायल पाटिल, देवश्री साहू, मनोज सिन्हा, मनीषा सोनी, देव सिन्हा, पप्पू श्रीवास्तव, अशोक मेहरा, लता साहू, गौरव उमरे, चंद्रमोहन गभने, मनीष सोनवानी, भूपेश सेन, ईश्वर साहू, हिमांशु सिन्हा, अमित सेन सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एवं कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.