Jwala

Express News

बस्तर

युक्तियुक्तकरण में अनियमितताओं के खिलाफ बस्तर में उग्र प्रदर्शन, शिक्षकों ने सौंपा मांग पत्र

बारिश के बीच सातों विकासखंडों में तालाबंदी और आक्रोश, ग्रामीण स्कूलों में पढ़ाई ठप

16302072025151543500x300_2467746-teachers-on-the-road.webp

बस्तर जिले में युक्तियुक्तकरण (Rationalisation) की प्रक्रिया में हुई गंभीर अनियमितताओं और अन्य चार सूत्रीय मांगों को लेकर एक बार फिर शिक्षक संगठनों ने मोर्चा खोल दिया है।
1 जुलाई को जिले के सभी सातों विकासखंड मुख्यालयों में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया। तेज बारिश के बावजूद प्रदर्शनकारी शिक्षक एसडीएम, तहसीलदार और खंड शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से मुख्यमंत्री, शिक्षा सचिव और संचालक डीपीआई के नाम मांग पत्र सौंपते नजर आए।

इस व्यापक विरोध प्रदर्शन का आयोजन शिक्षक संगठनों के साझा मंच द्वारा किया गया, जिसने शासन की नीतियों पर खुलकर सवाल खड़े किए।

RO. NO 0001
RO. NO 13944/30

ग्रामीण स्कूलों में तालेबंदी, मध्यान्ह भोजन के बाद छुट्टी

प्रदर्शन के दिन जिले के अधिकांश ग्रामीण स्कूलों में तालेबंदी की स्थिति रही।
कुछ स्कूल खुले भी, लेकिन वहां भी मध्यान्ह भोजन के बाद छुट्टी कर दी गई, जिससे नियमित शिक्षण कार्य बाधित रहा।
शिक्षकों ने युक्तियुक्तकरण की मौजूदा प्रणाली को "दोषपूर्ण और मनमानी" करार दिया।


"2008 का सेटअप दरकिनार कर शिक्षकों के साथ अन्याय" – प्रवीण श्रीवास्तव

जगदलपुर में धरना स्थल पर सभा को संबोधित करते हुए संभागीय संचालक प्रवीण श्रीवास्तव ने कहा कि शासन द्वारा लागू की गई युक्तियुक्तकरण की नीति से विद्यालयों की व्यवस्था और भी बदतर हो गई है।
उन्होंने आरोप लगाया कि 2008 के सेटअप को नजरअंदाज कर शिक्षकों को मनमाने तरीके से प्रभावित किया गया, जिससे स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी और अव्यवस्था फैल गई है।


"काउंसलिंग में जुगाड़ और अटैचमेंट का खेल"

श्रीवास्तव ने यह भी आरोप लगाया कि काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान कुछ शिक्षकों को बचाने और निकालने के लिए जुगाड़ वाले अटैचमेंट और गलत सेटअप का इस्तेमाल किया गया। इससे सैकड़ों योग्य शिक्षक प्रभावित हुए हैं और शिक्षा व्यवस्था पर प्रतिकूल असर पड़ा है।


चार सूत्रीय मांगों पर अड़ा शिक्षकों का मंच

प्रदर्शन के दौरान शिक्षक संगठनों ने चार सूत्रीय मांगें शासन के सामने रखीं, जिनमें युक्तियुक्तकरण की समीक्षा, 2008 के सेटअप की बहाली, अटैचमेंट पर रोक और स्थानांतरण नीति में पारदर्शिता शामिल हैं।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
69617072026183541whatsappimage2026-07-18at12.01.54am.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
87817072026182112chatgptimagejul17,2026,11_44_24pm.png
69617072026183541whatsappimage2026-07-18at12.01.54am.jpeg
35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
RO. NO 0001
100020820261248371008852523.png
RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
87817072026182112chatgptimagejul17,2026,11_44_24pm.png
69617072026183541whatsappimage2026-07-18at12.01.54am.jpeg
35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
RO. NO 0001
100020820261248371008852523.png
RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.