Jwala

Express News

भोपाल

गोदामों की छतों पर लगेंगे सोलर पैनल:खाद्य विभाग की रिव्यू मीटिंग में बोले सीएम, सिंहस्थ में अखाड़ों को अस्थायी गैस कनेक्शन देंगे

गोदामों की छतों पर लगेंगे सोलर पैनल:खाद्य विभाग की रिव्यू मीटिंग में बोले सीएम, सिंहस्थ में अखाड़ों को अस्थायी गैस कनेक्शन देंगे

39808122025133335ezgifcom-animated-gif-maker-3_1765184723.webp

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को खजुराहो में विभागीय समीक्षा बैठक में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश की उचित मूल्य दुकानों को आधुनिक पीओएस मशीनों से लैस किया जाएगा। साथ ही गोदामों की छतों पर सोलर पैनल लगाने का प्रस्ताव है। सिंहस्थ 2028 को देखते हुए मेला क्षेत्र में 40 उचित मूल्य दुकानें स्थापित की जाएंगी और अखाड़ों की मांग पर अस्थायी राशन कार्ड व गैस कनेक्शन जारी किए जाएंगे।

अन्न वितरण में बड़ी बचत, 34 लाख से अधिक नाम विलोपित

बैठक के दौरान अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 5.25 करोड़ से अधिक हितग्राहियों को 66.25 लाख मीट्रिक टन खाद्यान्न नि:शुल्क वितरित किया जा रहा है, जिसकी लागत लगभग 22,800 करोड़ रुपए है।

पीडीएस के 536.23 लाख हितग्राहियों में से 497.08 लाख का ई-केवाईसी पूरा, जिसके बाद 34.87 लाख अपात्र हितग्राहियों के नाम हटाए गए, इससे प्रति माह 32.43 करोड़ की बचत हो रही है। वहीं प्रतीक्षारत 14 लाख नए लाभार्थियों को पात्रता पर्ची जारी कर अन्न वितरण शुरू किया गया है।

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री।

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री।

72 घंटे में जारी होती है पात्रता पर्ची

अधिकारियों ने जानकारी दी कि केवाईसी पूरी होने के 72 घंटे के भीतर पात्रता पर्ची जारी कर दी जाती है। लाड़ली बहना और उज्ज्वला योजना की महिलाओं को पिछले दो वर्षों में 911.3 करोड़ रुपए का अनुदान दिया गया है।

शहरी गैस वितरण प्रणाली को मजबूत करने जिला स्तर पर सिंगल विंडो पोर्टल शुरू किया गया है। इंदौर जिले की 30 उचित मूल्य दुकानों को जन पोषण केंद्र के रूप में विकसित किया है, जहां राशन उपलब्धता की सूचना लाभार्थियों को SMS के माध्यम से दी जाती है।

GPS से मॉनिटरिंग

मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के वाहनों में GPS सिस्टम से स्टेट लेवल मॉनिटरिंग की जा रही है, जिससे वितरण प्रणाली पारदर्शी बन रही है।

विभाग की आगामी कार्ययोजना

  • वर्ष 2025-26 में गेहूं के समर्थन मूल्य पर 175 रुपए का बोनस दिया जाएगा। वर्ष 2024-25 में 125 रुपए दिया गया है।
  • खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर धान विक्रय करने वाले किसानों को मुख्यमंत्री कृषि उन्नति योजना में प्रोत्साहन राशि का भुगतान किया।
  • मध्य प्रदेश वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन द्वारा संचालित गतिविधियों की रियल टाइम मॉनिटरिंग के लिए इमेजिनेशन मेजरमेंट एप, फुमिगेशन एप और इंस्पेक्शन एप बनाए गए हैं।

छह विभागों का परफार्मेंस रिव्यू कर रहे सीएम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, विजय शाह, गोविंद सिंह राजपूत, करण सिंह वर्मा, इंदर सिंह परमार और चैतन्य काश्यप के विभागों का परफार्मेंस रिव्यू करेंगे। रिव्यू के दौरान दो साल की उपलब्धि और तीन साल की कार्ययोजना पर डिस्कशन होगा। खजुराहो में होने वाली इन बैठकों के लिए मोहन कैबिनेट के अधिकांश मंत्री मुख्यमंत्री यादव के साथ रविवार रात को ही खजुराहो पहुंच गए हैं।

खजुराहो रवाना होते समय मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और तुलसीराम सिलावट ने ट्रेन में ही भजन गाया।

खजुराहो रवाना होते समय मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और तुलसीराम सिलावट ने ट्रेन में ही भजन गाया।

कल होगी कैबिनेट बैठक

मोहन कैबिनेट की बैठक मंगलवार को खजुराहो में होगी। इस दो दिनी प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री अपने सहयोगी मंत्रियों के साथ पन्ना टाइगर रिजर्व में कुटनी रिसॉर्ट डैम एवं रनेह फॉल का भ्रमण भी करेंगे। रविवार रात भोपाल से खजुराहो ट्रेन से रवाना होते समय मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और तुलसीराम सिलावट ने ट्रेन में ही भजन गाए।

कल इन विभागों की मीटिंग और कैबिनेट बैठक

  • नौ दिसंबर को दोपहर 12 बजे से 12.45 बजे तक लोक निर्माण विभाग के मंत्री राकेश सिंह और विभाग के परफार्मेंस का रिव्यू होगा।
  • 12.45 बजे से 1.30 बजे तक पीएचई विभाग की मंत्री संपतिया उइके और उनके विभाग का रिव्यू होगा।
  • इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक होगी।

राजनगर में लाड़ली बहना सम्मेलन में होंगे शामिल, फॉल विजिट भी करेंगे

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिसम्बर को छतरपुर जिले के राजनगर के सती की मढ़िया में लाड़ली बहना सम्मेलन में भी शामिल होंगे। सम्मेलन में मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा प्रदेश की 1.26 करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों के खाते में माह दिसम्बर की राशि ट्रांसफर की जायेगी। मुख्यमंत्री लाड़ली बहनों से संवाद भी करेंगे।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

488051120261926221011111638.jpg
453051120261925361011111633.jpg
437021120260634491010996317.jpg
336231020261223311010791831.png

Related News

Advertisement

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.