मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में चार युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। हादसा सिहोरा-माचागोरा मार्ग पर धनोरा गोसाई पुलिया के पास हुआ।
छिंदवाड़ा। जिले के चौरई क्षेत्र में में बीती शाम हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 4 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि हदसे का शिकार हुए युवक दो वाहनों पर विपरीत दिशा से आ रहे थे। उनकी बाइकों के बीच आमने-सामने जबर्दस्त टक्कर हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए मौके पर पहुंचे और दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी। मृतकों में तीन राहुल पाल, विनोद उर्फ चंगू यादव, राहुल कहार की पहचान कर ली गई है, जबकि अन्य की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
तेज गति बनी हादसे का कारण
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा सिहोरा-माचागोरा मार्ग पर धनोरा गोसाई पुलिया के पास हुआ। शाम के समय दो मोटर बाइक्स विपरीत दिशा से आ रही थीं। दोनों वाहनों पर कुल 5 लोग सवार थे। दोनों बाइकों की गति काफी तेज थी। जैसे ही दोनों वाहन पुलिया के नजदीक पहुंचे, अचानक उनका संतुलन बिगड़ा और वे सीधे एक-दूसरे से जा टकराए। टक्कर जबर्दस्त थी और बाइक सवार युवक दूर जा गिरे। हादसे में 4 युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है।
हादसे में 4 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत
दो बाइक्स में से एक पर तीन युवक सवार थे, जबकि दूसरी मोटरसाइकिल पर दो युवक बैठे थे। दोनों वाहनों के बीच हुई जोरदार भिड़ंत में सभी युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद सभी चारो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के दौरान हुई तेज आवाज को सुनकर आसपास के गांवों के लोग तुरंत घटनास्थल पर जा पहुंचे। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।
घायल युवक की हालत गंभीर
सभी लोगों को एंबूलेंस से अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनमें से 4 की मौत होने की पुष्टि की, जबकि 5वें को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कर लिया। घायल युवक की हालत गंभीर बताई जाती है। उसे चिकित्सकों की सघन निगरानी में रखा गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच के अनुसार हादसा तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने की वजह से हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.