श्राद्ध पक्ष में 15 दिन तर्पण-पिंडदान: 2 अक्टूबर को नर्मदा में विसर्जित होंगी लावारिस अस्थियां
भोपाल। श्राद्ध पक्ष के दौरान दिवंगतों की आत्मिक शांति के लिए संस्कार सेवा समिति द्वारा विशेष आयोजन किया जा रहा है। श्री विश्राम घाट कमेटी ट्रस्ट के सहयोग से सुभाष नगर स्थित विश्राम घाट, मेहता मार्केट के पीछे 26 सितंबर से 10 अक्टूबर तक तर्पण और पिंडदान कराया जाएगा।
यह आयोजन वर्ष 2016 से लगातार किया जा रहा है। इस दौरान जरूरतमंद परिवारों को धार्मिक विधि-विधान से तर्पण और पिंडदान की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
संस्कार सेवा समिति के अनुसार श्राद्ध पक्ष में प्रतिदिन सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक तर्पण और पिंडदान का आयोजन होगा।
समिति का उद्देश्य उन लोगों को भी धार्मिक संस्कार की सुविधा उपलब्ध कराना है, जो किसी कारण से अपने दिवंगत परिजनों के लिए निर्धारित विधि से तर्पण या पिंडदान नहीं कर पाते हैं।
2 अक्टूबर को नर्मदा में विसर्जित होंगी अस्थियां
आयोजन के दौरान 2 अक्टूबर को सुबह 9 बजे विश्राम घाट परिसर में एक विशेष पहल की जाएगी। परिवारों द्वारा जानकारी के अभाव या परिस्थितिवश विश्राम घाट परिसर में छोड़ी गई अस्थियों को कलश में एकत्र किया जाएगा।
सके बाद संस्कार सेवा समिति द्वारा विधि-विधान के साथ इन अस्थियों को मां नर्मदा की गोद में विसर्जित किया जाएगा।
समिति का कहना है कि इस पहल के माध्यम से उन दिवंगतों की अस्थियों का भी धार्मिक रीति से विसर्जन किया जाएगा, जिनके परिजन किसी कारणवश अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी नहीं कर सके।
4 अक्टूबर को निकलेगी कलश यात्रा, होगी भागवत कथा
4 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद इसी स्थान पर श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा का समय दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा। आयोजन के दौरान श्रद्धालु कथा श्रवण के साथ धार्मिक अनुष्ठानों में भी शामिल हो सकेंगे।
10 अक्टूबर को पूर्णाहुति के बाद भंडारा
श्राद्ध पक्ष के इस आयोजन का समापन 10 अक्टूबर को पूर्णाहुति के साथ होगा। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए भंडारे और प्रसादी का वितरण किया जाएगा।
संस्कार सेवा समिति की ओर से आयोजन की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी अध्यक्ष बृजेश जोशी, सचिव सुनील शाह और सोमराज सुखवानी को सौंपी गई है।
समिति और श्री विश्राम घाट कमेटी ट्रस्ट के सहयोग से पूरे आयोजन की तैयारियां की जा रही हैं।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.