भोपाल में अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन पर शोकसभा आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान अमेरिका और इजराइल विरोधी नारे लगे और वक्ताओं ने खामेनेई को अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने वाला निडर नेता बताया।
भोपाल। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन की खबर सामने आने के बाद कई स्थानों पर शोक सभाएं आयोजित की गई हैं। भोपाल स्थित करौंद स्थित एक शिया मस्जिद में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए। जोहर की नमाज के बाद आयोजित इस कार्यक्रम में लोगों ने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके विचारों को याद करते हुए उन्हें एक निडर मार्गदर्शक बताया। इस दौरान शोकसभा में गूंजे अमेरिका-इजराइल मुर्दाबाद के नारे गूंजे।
अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई
सभा में वक्ताओं ने कहा खामेनेई को दुनिया भर में एक ऐसे व्यक्तित्व के रूप में देखा जाता था, जिन्होंने अन्याय के खिलाफ मुखर होकर आवाज उठाई। उनके समर्थकों का मानना है कि उन्होंने अपने जीवनकाल में उत्पीड़ितों के पक्ष में खड़े होकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक मजबूत संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा किसी विचारधारा की ताकत किसी एक व्यक्ति पर निर्भर नहीं होती, बल्कि वह अपने अनुयायियों के विश्वास और समर्पण से आगे बढ़ती है।
इजराइल व अमेरिका के विरोध में नारे लगाए
कार्यक्रम के दौरान भावनात्मक माहौल देखने को मिला। लोगों ने अमेरिका और इजराइल के विरोध में नारे लगाएइसके साथ ही धार्मिक नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। उपस्थित लोगों ने खामेनेई के नेतृत्व और उनके विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया। सभा को संबोधित करते हुए धर्मगुरुओं ने कहा कि इतिहास इस बात का साक्षी है कि शहादत किसी आंदोलन को समाप्त नहीं करती, बल्कि उसे नई ऊर्जा देती है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.