Jwala

Express News

भोपाल

66 साल के हुए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान: स्मार्ट सिटी पार्क में परिवार के साथ लगाया पौधा, PM ने दी बधाई

शिवराज सिंह चौहान 66 वर्ष के हुए। भोपाल स्मार्ट सिटी पार्क में पौधारोपण, फ्री मामा कोचिंग और मोबाइल हॉस्पिटल की घोषणा, PM मोदी ने दी बधाई।

74305032026162503shivraj_singh_chouhan_birthday_1772702458.webp

भोपाल। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान 66 साल के हो गए हैं। उनके जन्मदिन पर प्रधानमंत्री मोदी समेत देश के तमाम नेताओं ने उन्हें बधाई दी। जन्मदिन के अवसर पर शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल स्थित स्मार्ट सिटी पार्क में परिवार के साथ पौधा रोपा। अपने जन्मदिन पर शिवराज सिंह चौहान मामा कोचिंग समेत मोबाइल हॉस्पिटल जैसे कार्यों की शुरुआत भी कर रहे हैं।

पेड़ लगाना पर्यावरण की सबसे बड़ी सेवा
सोशल मीडिया साईट एक्स पर फोटो शेयर करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने लिखा, 'आज अपने जन्मदिन के अवसर पर भोपाल स्थित स्मार्ट सिटी पार्क में परिवार के साथ पौधा रोपा। मेरा मानना है कि जीवन का हर क्षण केवल अपने लिए नहीं, बल्कि समाज और प्रकृति के लिए भी होना चाहिए। जीवन तभी सार्थक है, जब वह सेवा और सद्भाव के लिए जिया जाए। पेड़ लगाना पर्यावरण की सबसे बड़ी सेवा है, इसलिए आप भी पेड़ लगाइये। यही मेरे लिए सबसे बड़ा उपहार है। पौधा लगाकर लिंक पर फ़ोटो अपलोड करें, आपकी शुभकामनाएं मुझ तक पहुँच जाएंगी।'

 

पीएम मोदी ने दी बधाई
प्रधानमंत्री मोदी ने शिवराज सिंह चौहान को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, 'केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान जी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं। वे अपने विनम्र स्वभाव और लोगों से जुड़ने के लिए प्रशंसित हैं। वे हमारे किसानों के कल्याण और कृषि क्षेत्र के विकास के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना करता हूं।'

pm
 

कार्तिकेय चौहान का इमोशनल पोस्ट

kar
 

जन्मदिन पर शिवराज सिंह चौहान की विशेष पहल
बता दें कि, शिवराज सिंह चौहान 5 मार्च को अपने जन्मदिन पर पांच वादे करेंगे। इनमें सबसे बड़ी पहल रायसेन, विदिशा और सीहोर जिले के भेरुंडा में फ्री मामा कोचिंग क्लास शुरू करना है। बताया जा रहा है कि, चौहान मोबाइल हॉस्पिटल की शुरुआत भी करेंगे।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

488051120261926221011111638.jpg
453051120261925361011111633.jpg
437021120260634491010996317.jpg
336231020261223311010791831.png

Related News

Advertisement

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.