भोपाल में BJP विधायक दल की अहम बैठक मुख्यमंत्री निवास पर शुरू। डॉ. मोहन यादव, हेमंत खंडेलवाल और महेंद्र सिंह की मौजूदगी में सरकार के कामकाज और विपक्ष के हमलों पर बनेगी रणनीति। जानें बैठक के बड़े संकेत।
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। राजधानी भोपाल में गुरवार को BJP विधायक दल की अहम बैठक मुख्यमंत्री निवास पर शुरू हो गई है। बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह और संगठन महामंत्री अजय जामवाल सहित तमाम विधायक मौजूद हैं।
सूत्रों के मुताबिक, बैठक में सरकार के अब तक के कामकाज की समीक्षा के साथ-साथ विपक्ष के लगातार हमलों का जवाब देने की रणनीति तैयार की जाएगी। आगामी विधानसभा सत्र और राजनीतिक कार्यक्रमों को लेकर भी विस्तृत चर्चा होने की संभावना है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहले ही मुख्यमंत्री निवास पहुंच चुके हैं, वहीं विधायकों के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। यह बैठक संगठन और सरकार के बीच समन्वय मजबूत करने के लिहाज से अहम मानी जा रही है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस बैठक के बाद प्रदेश की राजनीति में नया संदेश और रणनीतिक दिशा देखने को मिल सकती है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.