Jwala

Express News

व्यपार

इंडिगो एयरलाइंस पर ट्रेनी पायलट ने लगाए जातिगत उत्पीड़न के गंभीर आरोप, कंपनी ने बताया निराधार

कैप्टन राहुल पाटिल समेत तीन वरिष्ठों पर जातिगत टिप्पणी और मानसिक प्रताड़ना का आरोप, पुलिस में शिकायत दर्ज

729240620250424312454284-indigo-airlines-caste-harassment.webp

नई दिल्ली। ज्वाला एक्सप्रेस न्यूज, नई दिल्ली
इंडिगो एयरलाइंस एक बार फिर विवादों में आ गई है। कंपनी के एक ट्रेनी पायलट ने तीन वरिष्ठ अधिकारियों पर जातिगत उत्पीड़न और मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायतकर्ता ने दिल्ली पुलिस में कैप्टन राहुल पाटिल, तपस डे और मनीष साहनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

ट्रेनी पायलट का आरोप है कि प्रशिक्षण के दौरान उसे बार-बार जातिगत टिप्पणियों का सामना करना पड़ा। आरोपितों द्वारा कहा जाता था कि "तू विमान उड़ाने लायक नहीं है, घर जाकर जूते सिला कर" जैसे अपमानजनक और अपमानित करने वाले वाक्य कहे जाते थे। इस कारण उसकी मानसिक स्थिति बुरी तरह प्रभावित हुई और उसने पुलिस की शरण ली।

इंडिगो एयरलाइंस ने किया आरोपों का खंडन

इस पूरे मामले पर इंडिगो एयरलाइंस की ओर से आधिकारिक बयान सामने आया है, जिसमें कंपनी ने कहा है,
"इन आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है। इंडिगो किसी भी प्रकार के भेदभाव, उत्पीड़न या पक्षपात का समर्थन नहीं करती और इन निराधार दावों का कंपनी दृढ़ता से खंडन करती है।"

एयरलाइन ने आगे कहा कि वह आंतरिक जांच प्रक्रिया का पालन कर रही है और आवश्यकता पड़ने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मामला गरमाता जा रहा है

यह मामला सोशल मीडिया और पायलट समुदाय में तेजी से चर्चा का विषय बन रहा है। कई दलित अधिकार संगठनों और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने इस प्रकरण पर इंडिगो से पारदर्शिता की मांग की है। साथ ही, उड्डयन मंत्रालय से भी मामले की स्वतंत्र जांच की मांग की जा रही है।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

488051120261926221011111638.jpg
453051120261925361011111633.jpg
437021120260634491010996317.jpg
336231020261223311010791831.png

Related News

Advertisement

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.