Jwala

Express News

व्यपार

iPhone 17 खरीदने की होड़: कीमत बढ़ने की अटकलों के बीच बाजार से गायब हुए कई मॉडल,

iPhone 17 खरीदने की होड़: कीमत बढ़ने की अटकलों के बीच बाजार से गायब हुए कई मॉडल,

87612072026001326apple_store_in_saket_new_delhi__1783751603.webp

नई दिल्ली। दुनियाभर में iPhone 17 की मांग तेजी से बढ़ रही है, जिसके चलते भारत समेत पूरी दुनिया के रिटेल स्टोर और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर इसकी उपलब्धता प्रभावित हुई है। बाजार में यह चर्चा तेज है कि आने वाले समय में एप्पल अपने iPhone 17 की कीमतों में बढ़ोतरी कर सकता है। इसी आशंका के चलते बड़ी संख्या में ग्राहक फोन खरीदने के लिए आगे आ रहे हैं। खुदरा विक्रेताओं का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से iPhone 17 के बेस मॉडल की नई खेप सीमित मात्रा में पहुंच रही है, जिससे कई वेरिएंट और स्टोरेज विकल्पों की उपलब्धता कम हो गई है। सीमित स्टॉक और बढ़ती मांग ने बाजार में खरीदारी की रफ्तार को और तेज कर दिया है।

कीमत बढ़ने की चर्चाओं से बढ़ी खरीदारी
बाजार विशेषज्ञ नवनीत दुबे के अनुसार, रिटेलर ग्राहकों को लगातार यह संदेश दे रहे हैं कि यदि उन्हें iPhone 17 खरीदना है तो अभी खरीद लें, क्योंकि भविष्य में इसकी कीमत बढ़ सकती है। उन्होंने बताया कि हाल ही में एप्पल द्वारा अन्य उत्पादों की कीमतें बढ़ाए जाने के बाद बाजार में आईफोन को लेकर भी ऐसी ही उम्मीदें बन गई हैं। साप्ताहिक बाजार समीक्षा में देखा गया है कि iPhone 17 को लेकर ग्राहकों की पूछताछ और खरीदारी में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।  

सीमित सप्लाई के बीच ऑनलाइन स्टॉक घटा
रिटेलर्स का कहना है कि पिछले लगभग दस दिनों से iPhone 17 की नई सप्लाई सामान्य से कम रही है। इसी कारण कई स्टोर्स में पसंदीदा मॉडल, रंग और स्टोरेज वेरिएंट उपलब्ध नहीं हैं। दूसरी ओर, ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म पर सीमित स्टॉक और कुछ ऑफर्स के कारण भी ग्राहकों ने तेजी से खरीदारी की है। इससे कई वेरिएंट जल्दी आउट ऑफ स्टॉक हो गए। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि सीमित उपलब्धता और संभावित कीमत वृद्धि की खबरों ने ग्राहकों को तुरंत खरीदारी के लिए प्रेरित किया है।

बिना मोलभाव की जा रही खरीदारी
दिल्ली के एक रिटेलर ने बताया कि इस समय कई ग्राहक बिना किसी छूट की मांग किए पूरी कीमत पर iPhone 17 खरीद रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई लोग पहले फ्लिपकार्ट और अमेजन जैसे प्लेटफॉर्म से खरीदारी करना चाहते थे, लेकिन वहां उन्हें अपनी पसंद का रंग या स्टोरेज वेरिएंट नहीं मिल रहा है। ऐसे में वे सीधे रिटेल स्टोर का रुख कर रहे हैं। वहीं, एप्पल की ओर से इस पूरे घटनाक्रम पर फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। कंपनी ने कीमत बढ़ाने या सप्लाई में कमी को लेकर भी कोई बयान जारी नहीं किया है। 



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

62408082026094418hareli_300x250.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13997/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
62408082026094418hareli_300x250.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

RO. NO 13997/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.