Jwala

Express News

व्यपार

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 10% से ज्यादा नहीं हो सकता विदेश में भेजे जाने वाले पैसों पर TDS, आईटी एक्ट DTAA से बड़ा नहीं

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 10% से ज्यादा नहीं हो सकता विदेश में भेजे जाने वाले पैसों पर TDS, आईटी एक्ट DTAA से बड़ा नहीं

422261120251451541500x900_2545455-sc.webp

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि यदि संबंधित देश के साथ भारत का Double Tax Avoidance Agreement (DTAA) है तो अनिवासी भारतीय (NRI) या विदेशी कंपनियों को भेजी जाने वाली धनराशि पर TDS 10% से अधिक काटा जा सकता। यह फैसला उन मामलों पर लागू होगा, जहां विदेशी प्राप्तकर्ता DTAA (Double Taxation Avoidance Agreement) के लाभ लेने के योग्य हैं। अदालत ने कहा कि यदि DTAA में अधिकतम टैक्स 10% तय है, तो आयकर विभाग 20% TDS की मांग नहीं कर सकता भले ही विदेशी कंपनी या प्राप्तकर्ता ने PAN उपलब्ध न कराया हो।

यह मामला तब उठा जब आयकर विभाग ने आईटी कंपनियों जैसे Mphasis, Wipro और Manthan Software पर आरोप लगाया कि उन्होंने विदेशी कंपनियों को पेमेंट करते समय 20% की दर से TDS नहीं काटा, क्योंकि प्राप्तकर्ता का PAN उपलब्ध नहीं था। विभाग का तर्क था कि आयकर अधिनियम की धारा 206AA के अनुसार यदि PAN नहीं दिया जाता, तो 20% की दर से टैक्स कटना चाहिए। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने यह दलील खारिज कर दी। सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक हाई कोर्ट के 2022 के फैसले को सही ठहराते हुए कहा कि आयकर कानून 1961 की TDS से जुड़ी धाराएं और DTAA की शर्तें एक साथ पढ़ी जानी चाहिएं। जहां DTAA उपलब्ध है, वहां टैक्स की दर वही मानी जाएगी जो समझौते में तय की गई है।

RO. NO 0001
RO. NO 13944/30

अदालत ने कहा कि धारा 206AA विदेशी इकाइयों पर इस 10% सीमा को ओवरराइड नहीं कर सकती। इससे पहले दिल्ली हाई कोर्ट ने भी 2022 के अपने फैसले में यही माना था, जिसे सुप्रीम कोर्ट पहले ही 2023 में मंजूरी दे चुका है। आयकर विभाग ने यह भी तर्क दिया कि सर्वे के दौरान कई कंपनियों को बिना TDS कटौती किए भुगतान करते पाया गया और PAN न देने पर 20% TDS लागू होता है। लेकिन अदालत ने साफ कहा कि अंतरराष्ट्रीय कर संधियां कानून से ऊपर हैं। इस फैसले का असर व्यापक है। अब किसी भी भारतीय कंपनी को विदेशी कंपनियों, कंसल्टेंट्स या सेवा प्रदाताओं को भुगतान करते समय PAN न होने पर भी 10% से अधिक TDS नहीं देना होगा। यदि DTAA लागू होता है। इससे IT सेक्टर, MNCs और क्रॉस-बॉर्डर व्यापार करने वाली कंपनियों को बड़ी राहत मिलेगी।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
87817072026182112chatgptimagejul17,2026,11_44_24pm.png
296050820262228031009034642.jpg
35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
913050820260601571009015285.jpg
593050820260643251009016084.jpg
783050820262200211009034623.jpg
342050820262210111009034638.jpg
813030820260459501008965901.png
960030820260416021008965415.png
RO. NO 0001
100020820261248371008852523.png

Advertisement

RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
RO. NO 0001
100020820261248371008852523.png
RO. NO 0001

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.