दुर्ग फिल्टर प्लांट में लगी आग पर अग्निशमन दल ने पाया काबू, बड़ा हादसा टला
दुर्ग। शहर के साइंस कॉलेज के सामने स्थित फिल्टर प्लांट में शुक्रवार को अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही सूचक द्वारा तत्काल अग्निशमन कार्यालय दुर्ग को जानकारी दी गई, जिसके बाद अग्निशमन विभाग की एक दमकल टीम तत्काल मौके के लिए रवाना की गई।
मौके पर पहुंचने पर अग्निशमन दल ने देखा कि फिल्टर प्लांट के अंदर रखे सामान में आग तेजी से फैल चुकी थी और लपटें उठ रही थीं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फायरकर्मियों ने बिना समय गंवाए प्लांट के भीतर प्रवेश कर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर सफलतापूर्वक काबू पा लिया। इस दौरान दमकल की एक गाड़ी पानी का उपयोग किया गया।
बताया गया कि फिल्टर प्लांट में बड़ी मात्रा में ब्लीचिंग पाउडर रखा हुआ था, जिसके कारण आग बुझाने में अग्निशमन दल को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। हालांकि फायरकर्मियों की तत्परता और सूझबूझ से आग को फैलने से रोक लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।
जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी श्री दिनेश कुमार राउटे के निर्देशन में अग्निशमन प्रभारी प्रवीण बारा, दल प्रभारी भगवती बंजारे तथा अग्निशमन कर्मचारी उमाशंकर यादव, कुलेश्वर सिंह, शैलेन्द्र देशमुख एवं नितिन रामटेके ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव कार्य को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।
अग्निशमन विभाग की त्वरित कार्रवाई और टीमवर्क के चलते समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया, जिससे फिल्टर प्लांट में किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका टल गई।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.