Jwala

Express News

व्यपार

महतारी वंदन योजना से संवरा आरती का कल

महतारी वंदन योजना से संवरा आरती का कल

719180320261307481006078575.jpg

दुर्ग की गलियों में सज रहा आत्मनिर्भरता का व्यवसाय*

दुर्ग/ महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ सरकार की एक ऐसी दूरदर्शी पहल है, जिसने प्रदेश की लाखों महिलाओं के सपनों को पंख दिए हैं और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर समाज में एक नई पहचान भी दिलाई है। यह योजना वित्तीय सहायता के साथ-साथ महिलाओं के आत्मविश्वास और उनके स्वावलंबन का आधार बन रही है। इस बदलाव की एक जीती-जागती तस्वीर दुर्ग जिले के शांति नगर में देखने को मिलती है, जहाँ एक साधारण गृहणी ने शासन की इस मंशा को हकीकत में बदल दिया है।

   दुर्ग नगर पालिक निगम के वार्ड क्रमांक 17, शांति नगर की रहने वाली श्रीमती आरती साहू की कहानी संघर्ष से सफलता की ओर बढ़ने की प्रेरणा देती है। महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली नियमित राशि ने आरती के जीवन में एक बड़ा सकारात्मक बदलाव लाया। इस आर्थिक संबल का सही उपयोग करते हुए उन्होंने अपने हुनर और मेहनत के दम पर पूजा सामग्री, फूल और नारियल का एक छोटा व्यवसाय शुरू किया। आरती बताती हैं कि योजना से मिली मदद ने उन्हें शुरुआती पूंजी जुटाने में बहुत सहयोग किया। आज वे अपनी मेहनत से प्रतिमाह 5,000 से 6,000 रुपये तक कमा रही हैं, जिससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से काफी बेहतर और सुदृढ़ हुई है। आरती साहू जैसी महिलाओं की यह सफलता दर्शाती है कि जब नारी को सही अवसर और सरकारी योजनाओं का साथ मिलता है, तो वह न केवल अपने परिवार का सहारा बनती है, बल्कि पूरे समाज के लिए एक मिसाल पेश करती है। श्रीमती आरती ने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का धन्यवाद किया। महतारी वंदन योजना के माध्यम से मिला यह सम्मानजनक सहयोग आज प्रदेश की नारी शक्ति के सशक्तिकरण और समृद्धि के नये द्वार खोल रहा है।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

488051120261926221011111638.jpg
453051120261925361011111633.jpg
437021120260634491010996317.jpg
336231020261223311010791831.png

Related News

Advertisement

Advertisement

Random Post

विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार तड़के चार बजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान अपने परिवार के साथ भस्म आरती में शामिल होने पहुंचे। चिराग ने नंदी हॉल में करीब दो घंटे तक बैठकर आरती के दौरान भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया।  चिराग पासवान भस्म आरती के दौरान भगवान शिव का जाप करते नजर आए। आरती के बाद उन्होंने बाबा महाकाल की देहरी पर भगवान का आशीर्वाद लिया। इस दौरान पुजारी महेश शर्मा ने उन्हें तिलक लगाकर हार-फूल की माला अर्पित की और विधि-विधान से पूजन संपन्न करवाया।  चिराग ने जल अर्पित किया। चिराग ने जल अर्पित किया। महाकाल मंदिर समिति की ओर से चिराग पासवान को दुपट्टा अर्पित कर सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर चिराग ने महाकाल मंदिर की व्यवस्थाओं की तारीफ करते हुए कहा कि सभी को एक बार भस्म आरती में जरूर शामिल होना चाहिए। उन्होंने कहा,

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.