Jwala

Express News

व्यपार

स्पाइसजेट फ्लाइट का टायर टेकऑफ के दौरान रनवे पर गिरा

पायलट ने उड़ान रोकी नहीं, मुंबई एयरपोर्ट पर लैंडिंग कराई; सभी 75 यात्री सुरक्षित

15212092025154135comp-4-5_1757678939.webp

गुजरात के कांडला से मुंबई आ रही स्पाइसजेट की फ्लाइट में बड़ा हादसा टल गया। शुक्रवार को कांडला एयरपोर्ट पर टेकऑफ के दौरान बॉम्बार्डियर Q400 प्लेन का एक टायर रनवे पर गिर गया। इसके बावजूद पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए उड़ान जारी रखी।

मुंबई एयरपोर्ट पर विमान की लैंडिंग से पहले फुल इमरजेंसी घोषित कर दी गई। हालांकि विमान ने सुरक्षित लैंडिंग की और खुद टर्मिनल तक पहुंचा। सभी 75 यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया।

एयरलाइन ने घटना की पुष्टि की है। घटना की जांच शुरू कर दी गई है और तकनीकी कारणों का पता लगाया जा रहा है।

मुंबई एयरपोर्ट पर विमान ने सुरक्षित लैंडिंग की और खुद टर्मिनल तक पहुंचा।

मुंबई एयरपोर्ट पर विमान ने सुरक्षित लैंडिंग की और खुद टर्मिनल तक पहुंचा।

16 अगस्तः इंडिगो प्लेन का पिछला हिस्सा रनवे से टकराया

मुंबई एयरपोर्ट पर इंडिगो के A321 प्लेन की टेल (पिछला हिस्सा) रनवे से टच हो गई। एयरलाइन ने बताया कि खराब मौसम के चलते पायलट ने लैंडिंग के बजाय गो-अराउंड (दोबारा टेकऑफ की प्रक्रिया) करने का फैसला लिया। इसी दौरान विमान की टेल रनवे से टकरा गई।

इंडिगो ने बयान जारी करते हुए कहा- A321 विमान ने कम ऊंचाई पर गो-अराउंड किया। इस दौरान टेल रनवे से छू गई। बाद में विमान ने दूसरी कोशिश में सुरक्षित लैंडिंग की। एयरलाइन ने कहा,

QuoteImage

सभी यात्री और क्रू सुरक्षित हैं। घटना के बाद विमान की जांच और मरम्मत की जाएगी और आवश्यक मंजूरी मिलने के बाद ही इसे दोबारा ऑपरेशन में शामिल किया जाएगा।

QuoteImage

इधर, बेंगलुरु से ग्वालियर आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट पहली कोशिश में लैंड नहीं कर सकी। हालांकि, दूसरी कोशिश में प्लेन सुरक्षित उतर गया।

21 जुलाई- एअर इंडिया का विमान रनवे से फिसला

21 जुलाई को मुंबई एयरपोर्ट पर एअर इंडिया का प्लेन लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसल गया था।

21 जुलाई को मुंबई एयरपोर्ट पर एअर इंडिया का प्लेन लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसल गया था।

इससे पहले 21 जुलाई को मुंबई एयरपोर्ट पर एअर इंडिया का AI2744 प्लेन लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसल गया था। ये विमान कोच्चि से मुंबई आया था। मुंबई में भारी बारिश के कारण रनवे पर फिसलन थी, जिससे विमान रनवे से 16 से 17 मीटर दूर घास पर चला गया।

तस्वीरों में दिखा कि विमान के दाहिने इंजन के नैसेल (ढक्कन) को नुकसान पहुंचा है। इस घटना के बाद विमान को पार्किंग तक लाया गया, जहां सभी यात्री और क्रू मेंबर्स को उतारा गया। इस दौरान विमान के तीन टायर फट गए।

एअर इंडिया ने बताया कि हादसे में किसी पैसेंजर्स या क्रू मेंबर्स को नुकसान नहीं पहुंचा है। हालांकि मुंबई एयरपोर्ट का मेन रनवे, 09/27 क्षतिग्रस्त हुआ है। रनवे पर फ्लाइट्स की आवाजाही बंद कर दी गई है। रनवे किनारे तीन साइनेज बोर्ड और चार लाइटें भी टूट गईं।

हादसे में क्षतिग्रस्त विमान की 2 तस्वीरें...

रनवे से फिसलने के कारण विमान के दाहिने इंजन के फ्रेम को भी नुकसान पहुंचा।

रनवे से फिसलने के कारण विमान के दाहिने इंजन के फ्रेम को भी नुकसान पहुंचा।

हादसे में विमान का एक पंख भी क्षतिग्रस्त हुआ।

हादसे में विमान का एक पंख भी क्षतिग्रस्त हुआ।

2023 में बिजनेस जेट रनवे से फिसलकर दो हिस्सों में टूट गया था

मानसून के दौरान मुंबई एयरपोर्ट पर कई बार पहले भी रनवे से विमान के फिसलने की घटनाएं हुई हैं। 14 सितंबर 2023 में विशाखापट्टनम से आ रहा बिजनेस जेट लीयरजेट 45 VT-DBL भारी बारिश और लो विजिबिलिटी के कारण रनवे से फिसल गया था।

हादसे में विमान दो हिस्सों में बंट गया था। विमान में सवार दो पायलटों समेत आठ लोग घायल हो गए। यह हादसा भी मुंबई एयरपोर्ट के मेन रनवे 27 पर हुआ था। लैंडिंग के दौरान विमान घूम गया और बगल की घास पर चल गया था। क्षतिग्रस्त विमान को हटाने में कई घंटे लग गए थे।

हादसे के कारण बिजनेस जेट कॉकपिट वाली जगह से दो हिस्सों में टूट गया था।

हादसे के कारण बिजनेस जेट कॉकपिट वाली जगह से दो हिस्सों में टूट गया था।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

62408082026094418hareli_300x250.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13997/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
62408082026094418hareli_300x250.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

RO. NO 13997/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.