Jwala

Express News

व्यपार

US राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा फैसला: ब्रैंडेड दवाओं पर 100% टैरिफ, भारत की फार्मा कंपनियों को लग सकता है झटका

US राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा फैसला: ब्रैंडेड दवाओं पर 100% टैरिफ, भारत की फार्मा कंपनियों को लग सकता है झटका

969270920251530021280x720_2531202-donald-trump-pharma-tariff.webp

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार (26 सितंबर) को बड़ा आर्थिक फैसला लेते हुए भारत को एक और झटका दे दिया। उन्होंने ब्रैंडेड और पेटेंट दवाओं पर 100 फीसदी टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। इससे डॉ. रेड्डी, ल्यूपिन और अरबिंदो फार्मा जैसी कंपनियों को बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। डोनाल्ड ट्रंप का यह फैसला 1 अक्टूबर 2025 से प्रभावी होगा।

डोनाल्ड ट्रंप ने ब्रांडेड दवाओं पर 100 फीसदी टैरिफ की जानकारी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर दी है। अपने आधिकारिक एकाउंट पर लिखा-यह फैसला अमेरिका की घरेलू दवा कंपनियों को बढ़ावा देने और विदेशी दवाओं पर निर्भरता कम करने के लिए उठाया गया है। इस फैसले का सीधा असर भारत की उन फार्मा इंडस्ट्रीज पर पड़ेगा, जो अमेरिका को बड़ी मात्रा में दवाएं निर्यात करती हैं।

किन प्रोडक्ट्स पर लगे हैं नए टैरिफ

डोनाल्ड ट्रंप ने ब्रैंडेड व पेटेंट दवाओं पर 100% टैरिफ लगाया है। जबकि, किचन कैबिनेट्स पर 50%, असबाबवाला फर्नीचर पर 30% और बड़े ट्रकों (राष्ट्रीय सुरक्षा कारणों से) पर 25% टैरिफ लगान का निर्णय लिया है। बताया कि इससे घरेलू सुरक्षा और इंडस्ट्री को संरक्षण मिलेगा।

ट्रक आयात पर बैठाई थी जांच

डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रकों पर टैरिफ को राष्ट्रीय सुरक्षा से भी जोड़ा। उन्होंने कहा कि भारी मात्रा में ट्रकों के आयात से अमेरिका की सुरक्षा और घरेलू उत्पादन दोनों पर खतरा है। इसी साल ट्रंप ने ट्रक आयात को लेकर जांच के आदेश भी दिए थे।

भारत पर क्या होगा असर?

भारत दवाओं का एक बड़ा निर्यातक है। भारत ने पिछले साल (2024) अमेरिका को 31,626 करोड़ की दवाएं एक्सपोर्ट की है। इसी तरह 2025 में अब तक यह आंकड़ा 32,505 करोड़ पार कर चुका है।

ये फार्मा कंपिनयां करती हैं एक्सपोर्ट

भारत की जेनरिक दवाएं अमेरिका में किफायती इलाज का अहम जरिया बनी हुई हैं। डॉ. रेड्डी, सन फार्मा, ल्यूपिन और अरबिंदो फार्मा जैसी कंपनियां अमेरिकी बाजार में बड़े पैमाने पर काम कर रही हैं। इन कंपनियों की मार्केट वैल्यू और शेयर भी गिर सकते हैं।

जेनरिक दवाओं को फिलहाल राहत

अमेरिका ने फिलहाल ब्रैंडेड और पेटेंट दवाओं पर ही टैरिफ लगाया है। ऐसे में अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कॉम्प्लेक्स जेनरिक दवाएं (Complex Generics) इस टैरिफ के दायरे में आएंगी या नहीं।

फार्मा सेक्टर को 50% टैरिफ से थी राहत

अमेरिका ने भारतीय उत्पादों पर पहले ही 50% टैरिफ लगा रखा है। इसमें रूस से तेल खरीदने के विरोध में लगाया गया 25% अतिरिक्त शुल्क भी शामिल है। फार्म सेक्टर को इस टैरिफ से राहत दी गई थी, लेकिन अब इस पर भी टैरिफ लगा दिया।

100% टैरिफ का क्या होगा असर?

ब्रांडेड दवाओं पर 100 फीसदी टैरिफ लगाने से अमेरिका में यह दवाएं दोगुनी महंगी हो जाएंगी। इससे इनकी डिमांड और सप्लाई प्रभावित होगी। उत्पादन घटेगा तो न सिर्फ कंपनियों का मुनाफा, बल्कि हजारों लोगों के रोजगार पर भी संकट आ सकता है। हालांकि, कंपनियां अन्य देशों में US मार्केट का विकल्प तलाशेंगी।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

62408082026094418hareli_300x250.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13997/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
62408082026094418hareli_300x250.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

RO. NO 13997/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.