मोबाइल धारकों को किया जा रहा है वितरण, सोशल मीडिया पर जारी की जाएगी सूची
दुर्ग। दुर्ग जिले में लगातार गुम हो रहे मोबाइल फोन की तलाश में एन्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) दुर्ग ने सराहनीय कार्य करते हुए 201 गुमशुदा मोबाइल फोन खोज निकाले हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब ₹41 लाख बताई गई है। बरामद मोबाइल फोन उनके असली स्वामियों को सौंपे जा रहे हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के निर्देश पर जिले में चल रहे “गुम मोबाइल खोज अभियान” के अंतर्गत यह कार्रवाई की गई। निर्देश प्राप्त होने के बाद एन्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम तथा जिले के थाना प्रभारियों को गुम हुए मोबाइलों की पतासाजी कर संबंधित आवेदकों को सुपुर्द करने का जिम्मा सौंपा गया।
टीम ने वर्ष 2024–2025 में दर्ज गुम मोबाइल संबंधी आवेदनों के आधार पर विशेष अभियान चलाया। सतत प्रयासों और तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव, बालोद, बेमेतरा और रायपुर क्षेत्रों से विभिन्न कंपनियों के कुल 201 मोबाइल फोन बरामद किए गए।
बरामद मोबाइलों को विधिवत पहचान प्रक्रिया पूरी कर उनके मालिकों को सौंपा जा रहा है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर दुर्ग पुलिस के सोशल मीडिया अकाउंट्स (Facebook, Instagram, Twitter) पर बरामद मोबाइलों के IMEI नंबरों की सूची भी जारी की जाएगी।
मोबाइल मालिक सूची में मिलान कर एन्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट कार्यालय, सेक्टर-3 दुर्ग से अपना मोबाइल प्राप्त कर सकते हैं।
इस सफलता में एसीसीयू दुर्ग की पूरी टीम की मेहनत और तकनीकी दक्षता की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस की यह पहल नागरिकों के प्रति जवाबदेही और विश्वास को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित हुई है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.