दुर्ग-रायपुर । पुलिस ने बिटक्वाइन ट्रेडिंग के नाम पर लाखों की ठगी करने के मामले में नागपुर में पदस्थ सेंट्रल जीएसटी ऑफिसर के बेटे को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने दुर्ग निवासी और बीआईटी कॉलेज दुर्ग की अपनी सीनियर से 36 लाख रुपए की ठगी की है। स्मृति नगर जुनवानी निवासी वैष्णवी नायर ने सुपेला थाने में 16 अगस्त 2024 को इस मामले की शिकायत दर्ज कराई थी। वैष्णवी ने भास्कर को बताया कि वो साल 2016 में बीआईटी दुर्ग में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही थी। उसी दौरान उसके जूनियर तनमय विनोद कोहड़ (28 साल) निवासी न्यू वसुंधरा सोसायटी बेल तरोरी रोड नागपुर से हुई।वैष्णवी इंजीनियरिंग करने के बाद आईटी कंपनी पुणे में जॉब करने लगी। 2019 में अचानक एक दिन तनमय का फोन आया। उसने वैष्णवी से कहा कि उसने इंजीनियरिंग पूरी कर ली है। डिग्री लेने आया है। उनके ऑफिस में कोई जॉब है क्या। इस पर वैष्णवी ने कहा जॉब होगी तो उसे बताएगी। फोन पर बात करते करते ही तनमय ने वैष्णवी से कहा कि एक बिटक्वाइन आनलाइन ट्रेडिंग का गेम है। उसमें अच्छा रिटर्न मिलता है। उसने वैष्णवी से लगातार फोन पर बात करते करते 7800 रुपए लेकर उसमें इनवेस्ट करा दिए। कुछ दिन बाद उसने रिटर्न के रूप में वैष्णवी को 6500 रुपए का प्रॉफिट दिया। वैष्णवी इससे उसके बातों में आ गई।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.