छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षा के नतीजे घोषित
रायपुर । छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड रायपुर द्वारा आयोजित हाईस्कूल, हायर सेकेण्डरी पत्राचार पाठ्यक्रम परीक्षा 2025 प्रथम एवं अवसर परीक्षा के परिणाम आज यहाँ कार्यालय छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड में जारी किये गये। माननीय अलताफ अहमद जी, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड ने परीक्षा परिणाम जारी किया। उन्होंने परीक्षा में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाऐं दीं। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड के सचिव श्री पी.पी.द्विवेदी, प्रभारी रजिस्ट्रार श्रीमती अख़्तर खान, श्री तौहीद खान, श्री मोहम्मद उस्मानी, श्री पाशी अली, छ.ग.मदरसा बोर्ड के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।
हाईस्कूल पत्राचार पाठ्यक्रम परीक्षा प्रथम अवसर में 81.94 प्रतिशत, तृतीय अवसर में 100 प्रतिशत, हायर सेकेण्डरी पत्राचार पाठ्यक्रम परीक्षा प्रथम अवसर (कला संकाय)में 79, तृतीय अवसर में 50प्रतिशत, हायर सेकेण्डरी वाणिज्य संकाय में 69.23 प्रतिशत, हायर सेकेण्डरी विज्ञान संकाय में 78.38 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए।
परीक्षा परिणाम परीक्षार्थीगण छ.ग.मदरसा बोर्ड की वेब साइट www.cgmadarsaboard.in तथा लिंक https://cgmbresult.cgmadarsaboard.in/page/result पर देख सकते हैं।

संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.