गाय को राजमाता का दर्जा देने विचार पं धीरेन्द्र शास्त्री की मांग पर सीएम ने कहा
रायपुर।कथा वाचक पं धीरेन्द्र शास्त्री के गाय को राजमाता का दर्जा देने की मांग के बाद बहस जोर पकड़ने लगी है। इस पर सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि सरकार गाय को राजमाता का दर्जा देने पर विचार करेगी।
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं धीरेन्द्र शास्त्री ने गुढ़ियारी में दो पहले अपने प्रवचन के बीच गाय को छत्तीसगढ़ में राजमाता का दर्जा देने की मांग की थी।
इस मौके पर सरकार के दो मंत्री केदार कश्यप, और टंकराम वर्मा भी थे। उन्होंने भी ताली बजाकर एक तरह से पं धीरेन्द्र शास्त्री की मांग का समर्थन किया था।
गुरुवार को इस मसले पर सीएम विष्णु देव साय ने मीडिया से चर्चा में कहा कि सरकार गाय को राजमाता का दर्जा देने पर विचार करेगी। बताया गया कि महाराष्ट्र में भी गाय को राजमाता का दर्जा है, और वहां गौ वंश की रक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाए जाते हैं।
एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हमारी सरकार को नक्सलवाद के विरुद्ध निरंतर सफलता प्राप्त हो रही है। 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद को समाप्त करने केंद्रीय गृह मंत्री का संकल्प अवश्य पूरा होगा।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.