Jwala

Express News

छत्तीसगढ

देशी-विदेशी शराब दुकानें एक होंगी

देशी-विदेशी शराब दुकानें एक होंगी : अतिरिक्त को जहां जरूरत, वहां शिफ्ट किया जाएगा

8402603202515442577026032025084818img-20250326-wa0193.webp

रायपुर । छत्तीसगढ़ में नए वित्तीय वर्ष 1 अप्रैल से शराब दुकानों की व्यवस्था में बदलाव किया जाएगा। बताया गया है कि जिस जगह पर देशी और विदेशी दो अलग शराब दुकानें हैं, उन्हें एक करके कंपोजिट दुकान बनाई जाएगी।इस तरह एक दुकान अतिरिक्त होगी। इस दुकान को उस जगह खोला जाएगा जहां अभी दुकान नहीं है। इसके साथ ही राज्य दुकान नहीं है। इसके साथ ही राज्य सरकार के निर्णय के मुताबिक 67 नई शराब दुकानें भी शुरू की जाएंगी, जहां अब तक शराब उपलब्ध नहीं है। इसके लिए भी जिला स्तर पर तैयारियां की जा रहीं हैं।जिला स्तर पर कवायद तेजराज्य में नई शराब दुकानें खोलने और युक्तियुक्तकरण के सिलसिले में सभी जिलों में जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां की जा रहीं हैं। इस प्रक्रिया का एक बड़ा हिस्सा कंपोजिट शराब दुकानें बनाया जाना है। दरअसल राज्य के कई जिलों में एक ही स्थान पर देशी और विदेशी शराब की दो अलग-अलग दुकानें हैं। इन दुकानों को जोड़कर एक दुकान बनाया जा रही है। इस तरह एक दुकान अतिरिक्त होगी। इस अतिरिक्त दुकान को जिले में ही किसी ऐसी जगह खोला जाएगा जहां अब तक शराब उपलब्ध नहीं है। आबकारी सूत्रों की मानें तो नई शराब दुकानें वहां खोली जाएंगी, जहां से ये शराब दुकान खोलने की मांग सामने आ रही है।11 हजार करोड़ का लक्ष्य पूरा होना मुश्किलराज्य सरकार ने मौजूदा वित्त वर्ष 2024-25 के लिए शराब से 11 हजार करोड़ रुपए का राजस्व जुटाने का लक्ष्य रखा था। जानकार उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो प्रदेश में अब तक 9 हजार 800 करोड़ रुपयों का राजस्व मिल सकता है। वित्तीय वर्ष समाप्त होने में अभी एक हफ्ता ही बाकी है। ऐसे में 11 हजार करोड़ का लक्ष्य पूरा होना मुश्किल है। दूसरी ओर सूत्रों के अनुसार नए वित्तीय वर्ष 2025-26 में शराब से राजस्व का लक्ष्य 13 हजार करोड़ रुपए रखा गया है। प्रदेश में नई शराब दुकानें खुलने और जहां शराब उपलब्ध नहीं है वहां भी शराब की उपलब्धता करवाकर यह लक्ष्य पूरा करने का प्रयास नए वित्तीय वर्ष के पहले दिन से शुरू हो जाएगा।


RO. NO 13404/ 41

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg

Related News

Advertisement

RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.