कांग्रेस ने अपने पांच साल के कार्यकाल में किसानों को ठगा
रायपुर: छत्तीसगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। दरअसल, राज्य में धान खरीदी को लेकर सियासत गरमा गई है। यहां से एक खबर सामने आई कि धान बेचकर कांग्रेस के एक नेता और उनके परिवार ने भारी मुनाफा कमाया। जैसे ही यह मामला सार्वजनिक हुआ, राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई। कांग्रेस की ओर से संबंधित नाम सार्वजनिक किए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई गई है और इसे राजनीतिक द्वेष की कार्रवाई बताया गया है। पार्टी नेताओं का कहना है कि तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है।
डिप्टी सीएम अरुण साव ने किया पलटवार
इधर, मामले में डिप्टी सीएम अरुण साव ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस सत्ता में थी, तब भाजपा नेताओं के नाम सार्वजनिक करने में उन्हें कोई संकोच नहीं होता था, लेकिन आज विपक्ष में आते ही उनके मापदंड बदल गए हैं। साव ने तंज कसते हुए कहा कि यही दोहरी नीति कांग्रेस को राजनीतिक गणित में लगातार नुकसान पहुंचा रही है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि जनता सब देख रही है और बार-बार चुनावी हार के बाद भी कांग्रेस सबक लेने को तैयार नहीं है।साव ने इस मुद्दे पर भी किया पलटवार
कांग्रेस द्वारा किसानों को प्रति एकड़ 3600 रुपये का नुकसान होने का आरोप लगाने पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने पांच साल के कार्यकाल में किसानों को ठगा और अब वही पार्टी आरोप लगा रही है। साव ने सवाल उठाया कि कांग्रेस ने दो साल का बकाया बोनस देने का वादा क्यों पूरा नहीं किया और एक भी किसान से 2500 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदने का दावा क्यों सच्चाई में नहीं उतारा। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने जो वादा किया था, उसे लगातार तीसरे साल निभाया है और किसानों के हित में काम किया है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.