शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू
दुर्ग/ अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक सत्र 2025-26 में पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कक्षा 12वीं से उच्चतर) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है। जिले में संचालित समस्त मान्यता प्राप्त शासकीय एवं अशासकीय विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों, मेडिकल, इंजीनियरिंग, नर्सिंग, पॉलीटेक्निक और आई.टी.आई. संस्थानों में अध्ययनरत् अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थी जो विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कक्षा 12वीं से उच्चतर) की पात्रता रखते हैं, वे postmatric.scholarship.cg.nic.in
वेबसाइट के माध्यम से छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
नवीनीकरण और नवीन दोनों प्रकार के आवेदनों के लिए आवेदन प्राप्ति, प्रस्ताव लॉक और स्वीकृति की विभिन्न तिथियाँ निर्धारित की गई हैं। नवीनीकरण के लिए विद्यार्थी 31 मई 2025 तक आवेदन कर सकते हैं, शासकीय संस्थाओं द्वारा स्वीकृति की अंतिम तिथि 07 जून और अशासकीय संस्थाओं के लिए 10 जून 2025 निर्धारित की गई है। वहीं नवीन आवेदकों के लिए अंतिम तिथि 30 नवम्बर 2025 तक रखी गई है, जिसके अनुसार स्वीकृति की अंतिम तिथि क्रमशः 15 और 20 दिसम्बर 2025 तक निर्धारित है। अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट postmatric-scholarship.cg.nic.in पर अवलोकन किया जा सकता है। निर्धारित तिथियों के पश्चात पोर्टल को बंद कर दिया जाएगा। निर्धारित तिथि तक कार्यवाही पूर्ण नही करने पर, यदि कोई पात्र विद्यार्थी समय-सीमा के भीतर आवेदन नहीं कर पाता है और छात्रवृत्ति से वंचित रह जाता है, तो इसके लिए संबंधित संस्था प्रमुख जिम्मेदार माने जाएंगे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.