उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम राष्ट्रव्यापी परीक्षा महाभियान कल
राजनांदगांव| उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत रविवार 23 मार्च को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक राष्ट्रव्यापी बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। शिक्षार्थी सुविधानुसार निर्धारित समय के भीतर परीक्षा में सम्मिलित हो सकते हैं। शिक्षार्थी को प्रश्न पत्र हल करने के लिए 3 घंटे का समय दिया जाएगा। प्रश्न पत्र के तीन भाग होंगे। पहले भाग में पढ़ना, दूसरे भाग में लिखना एवं तीसरे भाग में गणित होंगे। प्रत्येक भाग 50 अंकों का होगा तथा प्रश्नों का उत्तर देना होगा।
भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग तथा राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान नई दिल्ली की पहल पर राष्ट्रव्यापी बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान मूल्यांकन परीक्षा महाभियान का आयोजन किया गया है। राष्ट्रव्यापी महापरीक्षा अभियान में जिले के 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के ऐसे शिक्षार्थी जिन्होंने उल्लास केन्द्र में 200 घंटे में उल्लास प्रवेशिका के सात अध्याय पूर्ण किए हो, शिक्षार्थी जिनका पूर्व में पढऩा-लिखना अभियान अंतर्गत प्रमाणीकरण नहीं हुआ है, जो मोहल्ला साक्षरता केंद्र में पढ़ाई किए हो अथवा जो बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान की परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वह परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
31 हजार से ज्यादा शिक्षार्थी: परीक्षा के लिए पंजीयन के आधार पर ग्राम पंचायत एवं नगरीय निकाय के वार्डवॉर आंकलन में सम्मिलित होने वाले शिक्षार्थियों की सूची तैयार की गई है। संबंधित ग्राम पंचायत अथवा नगरीय निकाय के वार्ड के नजदीक वाले शासकीय प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.