Jwala

Express News

छत्तीसगढ

मोलभाव के विवाद में हत्या: सब्जी दुकानदार ने ग्राहक को पटककर मार डाला

कुमड़ा (कद्दू) का दाम पूछा और मोलभाव करने लगा, जिससे दुकानदार से उसका विवाद हो गया। सब्जी दुकानदार ने ग्राहक को पटककर मार डाला

40325032025102647whatsapp-image-2025-03-25-at-24011-pm_1742894882.webp

मोलभाव के विवाद में हत्या: सब्जी दुकानदार ने ग्राहक को पटककर मार डाला

रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में सब्जी खरीदने के दौरान हुए मामूली विवाद ने दिल दहला देने वाली वारदात का रूप ले लिया। मोलभाव के विवाद में सब्जी दुकानदार ने ग्राहक को सिर के बल जमीन पर पटक दिया, जिससे गंभीर चोट लगने के कारण उसकी अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी दुकानदार रेशम उर्फ गोलू ढीमर को गिरफ्तार कर लिया है और मृतक की पहचान करने में जुटी है।

मोलभाव के दौरान हुआ विवाद, दुकानदार ने बरसाए मुक्के

22 मार्च की शाम 6 बजे एक करीब 50 वर्षीय व्यक्ति रावाभाटा बंजारी मंदिर के पास सब्जी बाजार में सब्जी खरीदने गया था। वहां रेशम उर्फ गोलू ढीमर की दुकान थी। व्यक्ति ने कुमड़ा (कद्दू) का दाम पूछा और मोलभाव करने लगा, जिससे दुकानदार से उसका विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि गुस्साए गोलू ने ग्राहक को गालियां दीं और जान से मारने की धमकी देने लगा।

सिर के बल उठाकर पटका, इलाज के दौरान मौत

गुस्से में आकर दुकानदार गोलू ने व्यक्ति को मुक्के मारने शुरू कर दिए, फिर उसे सिर के बल उठाकर जमीन पर पटक दिया। सिर में गहरी चोट लगने से खून बहने लगा। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। घायल को मेकाहारा अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस को मृतक की पहचान का सुराग नहीं

पुलिस के मुताबिक, मृतक अज्ञात है। उसकी जेब में कोई पहचान पत्र नहीं मिला, जिससे उसकी शिनाख्त की जा सके। पुलिस आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाल रही है। आशंका जताई जा रही है कि मृतक रोजी-मजदूरी के लिए रायपुर आया होगा।Image after paragraph

आरोपी दुकानदार गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी गोलू ढीमर को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है। एक मामूली विवाद से शुरू हुई बहस ने एक जान ले ली, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है।


RO. NO 13404/ 41

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg

Related News

Advertisement

RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.