Jwala

Express News

छत्तीसगढ

अवैध शराब बिक्री पर दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 30 पौवा देशी मसाला शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

अवैध शराब बिक्री पर दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 30 पौवा देशी मसाला शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

718020720260738501008243129.jpg

दुर्ग। नशा मुक्ति अभियान के तहत दुर्ग पुलिस अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में थाना पुरानी भिलाई पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापेमार कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 30 पौवा देशी मसाला शराब जब्त की है।

पुलिस के अनुसार 1 जुलाई 2026 को सूचना मिली थी कि भिलाई-03 स्थित बिजली नगर मैदान के खंडहर के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बेच रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम सुरेश बारिक (36 वर्ष) निवासी लोधीपारा, खुर्सीपार, जिला दुर्ग बताया।Image after paragraph

तलाशी के दौरान आरोपी के पास मौजूद कपड़े के थैले से 30 पौवा देशी मसाला शराब (कुल 5.400 बल्क लीटर) बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत 3,000 रुपये है। पुलिस ने आरोपी से शराब रखने और बिक्री से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा, लेकिन वह कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका।

इसके बाद पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 331/2026 के तहत छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के अंतर्गत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई।

दुर्ग पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

दुर्ग पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अवैध शराब, मादक पदार्थ या किसी भी आपराधिक गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.