वार्ड 59 एवं 60 में पेयजल समस्या के समाधान हेतु विद्युत सप्लाई रहेगी अस्थायी रूप से बंद
दुर्ग/ नगर पालिक निगम दुर्ग क्षेत्रांतर्गत वार्ड क्रमांक 59 हरिनगर एवं वार्ड क्रमांक 60 कातुलबोर्ड क्षेत्र में इन दिनों भीषण गर्मी के कारण पेयजल की खपत में अत्यधिक वृद्धि हो गई है। इसके चलते टुल्लू पंपों के बढ़ते उपयोग से जलापूर्ति प्रभावित हो रही है, जिससे विशेषकर अंतिम छोर के नागरिकों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है।
स्थिति के समाधान हेतु निगम प्रशासन द्वारा आवश्यक निर्णय लिया गया है। निर्धारित जलापूर्ति समय के दौरान संबंधित क्षेत्रों में विद्युत सप्लाई अस्थायी रूप से बंद रखी जाएगी, ताकि जल वितरण सुचारू रूप से हो सके और सभी नागरिकों को समान रूप से पानी उपलब्ध कराया जा सके।
निर्धारित समय इस प्रकार है:
प्रातः: 8:30 बजे से 9:30 बजे तक
इस व्यवस्था का उद्देश्य जलापूर्ति प्रणाली को संतुलित करना एवं नागरिकों को पेयजल संकट से राहत प्रदान करना है।
नगर निगम द्वारा नागरिकों से सहयोग की अपील की गई है कि वे निर्धारित समय में संयम रखें एवं अनावश्यक जल उपयोग से बचें, जिससे सभी तक पानी की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके।जन संपर्क/राजू बक्शी
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.