Jwala

Express News

छत्तीसगढ

जनदर्शन में मंत्री गजेन्द्र यादव ने सुनी जनता की समस्याएं

जनदर्शन में मंत्री गजेन्द्र यादव ने सुनी जनता की समस्याएं

412270620261351101008146566.jpg

दुर्ग। दुर्ग के गंजपारा स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने शुक्रवार को गंजपारा स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में जनदर्शन में नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं से सौजन्य भेंट कर उनकी समस्याओं, मांगों एवं सुझावों को गंभीरतापूर्वक सुने। जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।

केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि शासन की प्राथमिकता आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है। इसी उद्देश्य से नियमित जनदर्शन के माध्यम से लोगों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के साथ-साथ नागरिकों की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान करना भी जनप्रतिनिधि की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। इसी भावना के अनुरूप वे नियमित रूप से जनदर्शन आयोजित कर लोगों से सीधे संवाद करते हैं और उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक पहल करते हैं।

जनदर्शन के दौरान मठपारा निवासी कक्षा चौथी की छात्रा प्रतिज्ञा सारथी से भी उनकी मुलाकात हुई। छात्रा की शिक्षा के प्रति लगन और उत्साह से प्रभावित होकर मंत्री श्री यादव ने उसकी आगे की पढ़ाई के लिए सहयोग प्रदान किये तथा उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रतिभाशाली और मेहनती बच्चों की शिक्षा में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आने दी जाएगी तथा ऐसे विद्यार्थियों को हरसंभव प्रोत्साहन और सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.