राष्ट्रीय आजीविका मिशन ने बदली महिलाओं की किस्मत - मोमबत्ती निर्माण से 3 लाख की वार्षिक कमाई कर रहीं सिद्धी स्वसहायता समूह की महिलाएं
दुर्ग। राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत ग्रामीण अंचलों में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में उल्लेखनीय सफलता मिल रही है। दुर्ग जिले के ग्राम बोरीगरका की सिद्धी स्वसहायता समूह की महिलाएं इस योजना का उत्कृष्ट उदाहरण बन गई हैं। पिछले पांच वर्षों से ये महिलाएं मोमबत्ती निर्माण का कार्य कर आर्थिक रूप से सशक्त बन चुकी हैं।
समूह की अध्यक्ष पुष्पा साहू ने बताया कि उनके समूह में कुल 11 महिलाएं हैं, जो हर वर्ष दिवाली के अवसर पर सुंदर और आकर्षक डिजाइनर कैंडल तैयार करती हैं। महिलाओं द्वारा निर्मित मोमबत्तियों की मांग जगदलपुर, बस्तर, बिलासपुर सहित आसपास के जिलों तक फैली हुई है। उन्होंने कहा कि दिवाली के ऑर्डर को पूरा करने के लिए समूह दो महीने पहले ही कार्य प्रारंभ कर देता है।
समूह की सचिव सरोज साहू ने बताया कि वे 2019 से इस व्यवसाय से जुड़ी हैं। कैंडल निर्माण के लिए रायपुर से सांचे और धागे मंगाए जाते हैं, जबकि वैक्स (मोम) स्थानीय बाजार से खरीदी जाती है। वैक्स को पिघलाकर सांचे में डालने के बाद 15 मिनट में मोमबत्ती तैयार हो जाती है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष उनके समूह ने लगभग 3 लाख रुपये की बिक्री की है, जिससे सभी सदस्य महिलाओं की आय और आत्मविश्वास दोनों में वृद्धि हुई है।
महिला सदस्य शशि बघेल ने बताया कि समूह के माध्यम से उन्हें शासन की ओर से सहयोग राशि प्राप्त हुई, जिससे व्यवसाय प्रारंभ करने में आसानी हुई। आज वे न केवल घर की आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही हैं बल्कि अन्य महिलाओं को भी इस दिशा में प्रेरित कर रही हैं।
बोरीगरका सरपंच चुमनलाल यादव ने बताया कि वे स्वयं भी इन महिलाओं से मोमबत्तियों की खरीदी करते हैं और उनके व्यवसाय को बढ़ावा देने में सहयोग करते हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय आजीविका मिशन ने वास्तव में ग्रामीण महिलाओं की जिंदगी बदल दी है — जो पहले घर तक सीमित थीं, वे आज अपने हुनर और परिश्रम से आर्थिक आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश कर रही हैं।
राष्ट्रीय आजीविका मिशन की इस सफलता ने यह साबित कर दिया है कि यदि सही दिशा और अवसर मिलें तो महिलाएं हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन सकती हैं और समाज के आर्थिक विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.