Jwala

Express News

छत्तीसगढ

शादी का झांसा देकर 9.50 लाख की साइबर ठगी, 'रेलवे इंजीनियर' बनकर महिला ने रिटायर्ड कर्मचारी को फंसाया; तीन आरोपी गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर 9.50 लाख की साइबर ठगी, 'रेलवे इंजीनियर' बनकर महिला ने रिटायर्ड कर्मचारी को फंसाया; तीन आरोपी गिरफ्तार

847020720260708431008209054.jpg

रायपुर। राजधानी रायपुर में शादी का झांसा देकर साइबर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। एक 65 वर्षीय सेवानिवृत्त टेक्निशियन से महिला ने खुद को रेलवे विभाग की सेवानिवृत्त इंजीनियर बताकर दोस्ती की और फिर पारिवारिक संकट व इलाज का बहाना बनाकर 9.50 लाख रुपये की ठगी कर ली। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य आरोपी महिला सहित अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार पीड़ित मनहरण टिकरिहा की पहचान दिल्ली के एक मैरिज ब्यूरो के माध्यम से रजनी शर्मा नाम की महिला से हुई थी। महिला ने खुद को कोरबा निवासी और रेलवे की सेवानिवृत्त इंजीनियर बताया। दोनों के बीच लगातार बातचीत होने लगी, जिससे पीड़ित का भरोसा जीतने में वह सफल रही।

विश्वास कायम होने के बाद महिला ने कभी पारिवारिक कार्यक्रम, कभी दुर्घटना तो कभी इलाज के नाम पर अलग-अलग किस्तों में रुपये मांगना शुरू कर दिया। 15 जून 2025 से 9 जनवरी 2026 के बीच पीड़ित ने विभिन्न बैंक खातों में कुल 9 लाख 50 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। रकम मिलने के बाद महिला ने अपना मोबाइल बंद कर लिया, तब पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ।

पीड़ित की शिकायत पर आजाद चौक थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) तथा आईटी एक्ट की धारा 66-डी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। डीसीपी पश्चिम संदीप पटेल एवं पुलिस उपायुक्त क्राइम एवं साइबर स्मृतिक राजनाला के निर्देशन में पुलिस ने तकनीकी जांच के आधार पर आरोपियों की लोकेशन ओडिशा के बलांगीर जिले में ट्रेस की।

विशेष टीम ने ओडिशा पहुंचकर जसवंत डूण्डी को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर ठगी करने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने मनोज राणा और यश नायक को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 111(1) एवं 3(5) भी जोड़ी गई है।

गिरफ्तार आरोपी

जसवंत डूण्डी (27), जिला बलांगीर, ओडिशा

मनोज राणा (33), जिला बलांगीर, ओडिशा

यश नायक (20), जिला सम्बलपुर, ओडिशा

पुलिस का कहना है कि मामले की मुख्य आरोपी महिला और गिरोह के अन्य सदस्य अभी फरार हैं। उनकी तलाश जारी है और जल्द ही पूरे साइबर ठगी नेटवर्क का खुलासा होने की संभावना है।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.