Jwala

Express News

छत्तीसगढ

दूसरी पत्नी को अधिक महत्व मिलने से टूटा सब्र, पहली पत्नी ने सौतन की फर्सा से हत्या; बालोद पुलिस ने किया गिरफ्तार

दूसरी पत्नी को अधिक महत्व मिलने से टूटा सब्र, पहली पत्नी ने सौतन की फर्सा से हत्या; बालोद पुलिस ने किया गिरफ्तार

649020720260837101008244140.jpg

बालोद। जिले में पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। पति द्वारा दूसरी पत्नी को घर में रखने और उसे अधिक महत्व दिए जाने से आहत पहली पत्नी ने अपनी सौतन की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घटना को अंजाम देने के लिए आरोपी ने पहले से योजना बनाई थी।Image after paragraph

पुलिस के अनुसार पति की दूसरी शादी के बाद पहली पत्नी लंबे समय से मानसिक रूप से परेशान और खुद को उपेक्षित महसूस कर रही थी। इसी नाराजगी और लगातार चल रहे तनाव के बीच उसने वारदात की साजिश रची।Image after paragraph

 

 

Image after paragraph

 

 

Image after paragraph

घटना के दिन आरोपी पहले लकड़ी का खुरा लेकर मृतका के कमरे में पहुंची और उसके सिर पर लगातार चार वार किए। खुरा टूट जाने पर वह बाहर गई और लोहे का धारदार फर्सा लेकर वापस लौटी। इसके बाद उसने मृतका के गले पर लगातार चार वार कर उसकी हत्या कर दी।

हत्या के बाद आरोपी ने सबूत छिपाने की भी कोशिश की, लेकिन पुलिस की जांच में मामला उजागर हो गया। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त लोहे का धारदार फर्सा और उसका मोबाइल फोन जब्त कर लिया है।

पुलिस का कहना है कि पूछताछ में आरोपी ने पति द्वारा दूसरी शादी करने और सौतन को अधिक महत्व दिए जाने से उपजे मानसिक तनाव व प्रताड़ना के कारण हत्या करने की बात स्वीकार की है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

एक सामाजिक सवाल भी

यह घटना केवल एक हत्या का मामला नहीं, बल्कि पारिवारिक रिश्तों में बढ़ते तनाव और संवादहीनता की गंभीर तस्वीर भी पेश करती है। विशेषज्ञों का मानना है कि वैवाहिक विवाद, उपेक्षा और मानसिक प्रताड़ना जैसी परिस्थितियों का समय रहते समाधान नहीं होने पर ऐसे दुखद घटनाक्रम सामने आ सकते हैं। कानून अपने स्तर पर कार्रवाई करता है, लेकिन रिश्तों में संवाद, सम्मान और संवेदनशीलता बनाए रखना भी उतना ही आवश्यक है।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.