Jwala

Express News

छत्तीसगढ

-भूमिपूजन से वार्ड 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, ₹17.50 लाख से बनेंगी नालियां और पुलिया

-भूमिपूजन से वार्ड 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, ₹17.50 लाख से बनेंगी नालियां और पुलिया

838020720260438051008224635.jpg

-महापौर अलका बाघमार ने कहा शहर के प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता

-जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत, नागरिकों ने विकास कार्यों का किया स्वागत

दुर्ग, /जनसंपर्क। नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा शहर में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और नागरिकों की वर्षों पुरानी समस्याओं के निराकरण की दिशा में लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में वार्ड क्रमांक 36 गंजपारा (पुलिस लाइन क्षेत्र) में लगभग ₹17.50 लाख की लागत से विभिन्न स्थानों पर नाली एवं पुलिया निर्माण कार्यों का विधिवत भूमिपूजन महापौर अलका बाघमार ने लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर,एमआईसी शिव नायक वार्ड पार्षद प्रतिभा सुरेश गुप्ता तथा बड़ी संख्या में उपस्थित वार्डवासियों की मौजूदगी में किया।

इस स्वीकृत कार्य के अंतर्गत बांधा तालाब निचली बस्ती एवं जीवन प्लाजा के पीछे, मंदिर से चौहान निवास तक, मोहन बाल मंदिर के आसपास तथा सरदार पटेल स्कूल के सामने नाली एवं पुलिया का निर्माण कराया जाएगा। इन कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्र में जल निकासी की व्यवस्था मजबूत होगी, बरसात के दौरान होने वाले जलभराव से राहत मिलेगी तथा नागरिकों को आवागमन में बेहतर सुविधा प्राप्त होगी।

भूमिपूजन के दौरान महापौर अलका बाघमार ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य प्रत्येक वार्ड में समान रूप से विकास कार्य कर नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि सड़क, नाली, पुलिया, पेयजल एवं स्वच्छता जैसी आवश्यक सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए लगातार कार्य किए जा रहे हैं, ताकि शहर का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना नगर निगम की जिम्मेदारी है और इसी भावना के साथ विकास कार्यों को गति दी जा रही है।

महापौर ने कहा कि बरसात के मौसम में जल निकासी की समुचित व्यवस्था अत्यंत आवश्यक होती है। इसलिए जिन क्षेत्रों में नालियों और पुलियों की आवश्यकता महसूस की गई, वहां प्राथमिकता के आधार पर कार्य स्वीकृत कराए गए हैं। इन निर्माण कार्यों के पूरा होने से क्षेत्रवासियों को लंबे समय तक इसका लाभ मिलेगा और स्वच्छ एवं व्यवस्थित वातावरण तैयार होगा।

इस अवसर पर वार्ड पार्षद प्रतिभा सुरेश गुप्ता एवं स्थानीय नागरिकों ने वार्ड में विकास कार्यों की स्वीकृति के लिए महापौर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन निर्माण कार्यों से क्षेत्र की वर्षों पुरानी समस्याओं का समाधान होगा और आम नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी।

कार्यक्रम में उपअभियंता मोहित मरकाम, अजय शर्मा, कमल नारायण रूंगटा, विजय गुप्ता, मनोज श्रीवास्तव, सुरेश गुप्ता, प्रहलाद, महेंद्र सक्सेरिया, सरिता शर्मा, किरण सेन, चंचल शर्मा सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे/जनसंपर्क राजू बक्शी



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.