Jwala

Express News

छत्तीसगढ

पटरी पार वार्ड 58 एवं 16 में 39.30 लाख के सड़क निर्माण कार्यों का महापौर अलका बाघमार ने किया भूमिपूजन

557011120260405281010954856.jpg

पटरी पार सहित शहर के प्रत्येक वार्ड में विकास कार्यों को मिल रही गति,महापौर,

दुर्ग//नगर पालिक निगम। नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा शहर के सभी वार्डों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार एवं विकास कार्यों को निरंतर गति दी जा रही है। इसी कड़ी में महापौर अलका बाघमार ने वार्ड क्रमांक 58 स्थित साईं नगर में 19.90 लाख रुपये तथा वार्ड क्रमांक 16 में 19.40 लाख रुपये की लागत से होने वाले कुल चार सड़क निर्माण कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया। इन सभी विकास कार्यों की कुल लागत राशि 39.30 लाख रुपये है।

इसके अंतर्गत वार्ड क्रमांक 58 साईं नगर में जंघेल के घर से राजेंद्र के घर तक स्ट्रीट नंबर 7 में सीसी रोड निर्माण कार्य तथा विश्वकांत पांडे के घर से लक्ष्मी निवास तक आरसीसी रोड निर्माण कार्य कराया जाएगा। वहीं वार्ड क्रमांक 16 में हिरेंद्र साहू के घर से धरसा रोड तक सीसी रोड निर्माण कार्य एवं महेंद्र साहू जी के घर से डीपीएस स्कूल की ओर तक सीसी रोड निर्माण कार्य किया जाएगा।इन चारों निर्माण कार्यों के पूर्ण होने से दोनों वार्डों के नागरिकों को आवागमन में बेहतर सुविधा मिलेगी। साथ ही क्षेत्र की सड़क संबंधी समस्याओं से राहत मिलेगी और वार्डों की आधारभूत सुविधाओं में सुधार होगा।इस अवसर पर महापौर अलका बाघमार ने कहा कि नगर निगम का संकल्प दुर्ग शहर के प्रत्येक वार्ड में समान रूप से विकास कार्यों को प्राथमिकता देना है। पटरी पार क्षेत्र हो या शहर का अन्य वार्ड, जहां भी सड़क, नाली एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की आवश्यकता है, वहां नागरिकों की मांग और क्षेत्र की जरूरतों के अनुरूप चरणबद्ध तरीके से विकास कार्य कराए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि शहरवासियों को बेहतर सड़कें, सुगम आवागमन और आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हों। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और निर्धारित समय-सीमा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। विकास कार्यों की सौगात लगातार जारी रहेगी, ताकि दुर्ग शहर के प्रत्येक वार्ड का समुचित एवं संतुलित विकास सुनिश्चित किया जा सके।साईं नगर एवं वार्ड क्रमांक 16 में सड़क निर्माण कार्यों की सौगात मिलने पर क्षेत्रीय पार्षदों एवं नागरिकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए महापौर अलका बाघमार के प्रति आभार जताया।इस अवसर पर नगर निगम पीडब्ल्यूडी प्रभारी देव नारायण चंद्राकर, एमआईसी प्रभारी शशि साहू, पार्षद श्रीमती रेशमा गोलू सोनकर, युवराज कुंजम,खिलावन मटियारा, जितेंद्र राजपूत सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।जनसंपर्क/राजू बक्शी



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

897021120260635181011005435.png
437021120260634491010996317.jpg
542021120260634241011005422.png
553251020261222291010838759.png
215251020261218411010837320.png
336231020261223311010791831.png

Related News

Advertisement

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.