मुख्य सचिव विकासशील से मिला शिक्षक फेडरेशन का प्रतिनिधिमंडल
शासकीय सेवक कल्याण के मुद्दों पर हुआ है गहन चर्चा-राजेश चटर्जी
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन के प्रांताध्यक्ष राजेश चटर्जी (सचिव छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन) के नेतृत्व में मुख्य सचिव विकासशील को पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दिया है।साथ ही शासकीय सेवक हितार्थ मुद्दों पर ज्ञापन दिया है।
फेडरेशन के .प्रांतीय महामंत्री राकेश साहू, प्रांतीय कोषाध्यक्ष राजेंद्र कुमार चंद्राकर, प्रांतीय संगठन मंत्री कुबेर राम देशमुख , जिला अध्यक्ष देवेंद्र कुमार बंछोर ,संभागीय अध्यक्ष डॉ बी के दास, जिला महामंत्री कृष्ण कुमार धुरंधर, संभागीय महामंत्री देशबंधु शर्मा, टीकाराम साहू, एवं नरोत्तम मांडले ने बताया कि मुख्यसचिव महोदय को प्रदेश के कर्मचारियों के लिए कैशलेस चिकित्सा योजना का प्रस्ताव प्रस्तुत कर गहन चर्चा किया है। प्रदेश के सभी कर्मचारियों के लिए चार स्तरीय समयमान वेतनमान का प्रारूप प्रस्तुत किया गया है।
उन्होंने बताया कि NPS पेंशन योजना के स्थान पर अप्रैल 22 से लागू किये गये OPS योजना को LB संवर्ग तथा अन्य शासकीय सेवक एवं परिवार के बेहतर भविष्य के दृष्टिगत नवंबर 2012 से प्रभावशील करने का निवेदन किया है। सहायक शिक्षक संवर्ग को भी समस्त शासकीय सेवक के समान त्रिस्तरीय समयमान वेतनमान स्वीकृति हेतु तथ्यात्मक ज्ञापन दिया है।सभी शिक्षक संवर्ग को समयबद्ध पदोन्नति,समयमान वेतनमान एवं सेजस स्कूलों में प्रतिनियुक्ति वाले शिक्षक संवर्ग तथा अन्य कर्मचारियों को कोषालय से मासिक वेतन भुगतान, सेवाकालीन सुविधा तथा स्वत्वों के अंतिम भुगतान के सरलीकरण जैसे विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुआ है।
प्रतिनिधिमंडल में प्रांताध्यक्ष राजेश चटर्जी, उप-प्रांताध्यक्ष पवन सिंह,बालोद जिला अध्यक्ष राधेश्याम साहू (प्रदेश अध्यक्ष ओ बी सी महासभा),रायपुर जिला अध्यक्ष देवमणि साहू,जिला सचिव नीलम सोनी एवं मनसुख दास साहू शामिल हुए। पदाधिकारियों ने बताया कि मुख्यसचिव महोदय ने प्रस्तुत मुद्दों का समीक्षा कर राज्य शासन की मंशा अनुसार शासकीय सेवक हित में सकारात्मक निर्णय लेने आश्वस्त किया है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.