Jwala

Express News

छत्तीसगढ

10 घंटे के भीतर तीन चोरी के प्रकरणों का सफल खुलासा, 05 आरोपी गिरफ्तार, चोरी गया समस्त मशरूका बरामद

10 घंटे के भीतर तीन चोरी के प्रकरणों का सफल खुलासा, 05 आरोपी गिरफ्तार, चोरी गया समस्त मशरूका बरामद

815010720261008511008221357.jpg

 *थाना उतई क्षेत्र में दर्ज तीन चोरी के प्रकरणों का मात्र 10 घंटे के भीतर सफल खुलासा करते हुए 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।*

▪️ *गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी गए तीनों मोटर पंप एवं केबल वायर सहित कुल ₹37,000/- मूल्य का समस्त मशरूका बरामद कर जप्त किया गया।*

▪️ *मुखबिर सूचना, तकनीकी साक्ष्यों एवं सतत विवेचना के आधार पर आरोपियों की पहचान कर वैधानिक कार्रवाई की गई।*

▪️ *गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।*

थाना उतई क्षेत्र अंतर्गत दिनांक 26.06.2026 एवं 27.06.2026 के मध्य अज्ञात आरोपियों द्वारा अलग-अलग स्थानों से मोटर पंप एवं केबल वायर चोरी किए जाने की घटनाएं घटित हुई थीं। प्रकरण में थाना उतई में अपराध क्रमांक 334/2026, 335/2026 एवं 336/2026 धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरणों की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा घटनास्थलों का निरीक्षण, तकनीकी साक्ष्यों का संकलन, मुखबिर सूचना एवं संदेहियों से पूछताछ की गई। विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर मात्र 10 घंटे के भीतर तीनों चोरी के प्रकरणों का सफल खुलासा करते हुए 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से चोरी गया समस्त मशरूका बरामद कर विधिवत जप्त किया गया। आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

▪️ घटना का कारण :

आर्थिक लाभ प्राप्त करने की नीयत से सुनसान स्थानों पर लगे मोटर पंप एवं केबल वायर की चोरी करना।

▪️ घटनास्थल :

1. प्रार्थी के घर के पीछे, शिवपारा वार्ड क्रमांक-18, ग्राम पुरई।

2. प्रार्थी का खेत, मदन ईंट भट्टी के पीछे, ग्राम पुरई।

3. प्रार्थी का पोल्ट्री फार्म, ग्राम पुरई, उतई मेन रोड।

▪️ आरोपी का नाम :

1. चेतन लाल ओझा, उम्र 26 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 17, शिवपारा, ग्राम पुरई, थाना उतई, जिला दुर्ग।

2. शंकर साहू, उम्र 24 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 17, शिवपारा, ग्राम पुरई, थाना उतई, जिला दुर्ग।

3. सन्नी राजपूत, उम्र 21 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 17, शिवपारा, ग्राम पुरई, थाना उतई, जिला दुर्ग।

4. कृष राजपूत, उम्र 19 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 17, शिवपारा, ग्राम पुरई, थाना उतई, जिला दुर्ग।

5. दुष्यंत साहू, उम्र 24 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 17, शिवपारा, ग्राम पुरई, थाना उतई, जिला दुर्ग।

▪️ जप्ती सामग्री :

1. 01 नग एचपी सबमर्सिबल फ्लो कंपनी का मोटर पंप, कीमती ₹6,000/-।

2. 01 नग एचपी सबमर्सिबल लुबी कंपनी का मोटर पंप एवं केबल वायर, कुल कीमती ₹19,000/-।

3. 01 नग 1.5 एचपी डीप बोर मोटर पंप एवं केबल वायर, कुल कीमती ₹12,000/-।

कुल जप्त मशरूका की अनुमानित कीमत : ₹37,000/-।

▪️ सराहनीय भूमिका :

उक्त कार्यवाही में थाना उतई पुलिस के थाना प्रभारी एवं थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही। (थाना प्रभारी एवं पुलिस टीम के अधिकारियों/कर्मचारियों के नाम प्राप्त होने पर जोड़े जाएंगे।)

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अपने घर, खेत एवं कृषि उपकरणों की सुरक्षा के लिए आवश्यक उपाय करें तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि की सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा डायल-112 पर दें। अपराधियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.