Jwala

Express News

छत्तीसगढ

हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे" के संकल्प के साथ दुर्ग में विकास कार्यों को मिल रही रफ्तार

महापौर अलका बाघमार ने वार्ड 47 में ₹39.60 लाख के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

227030720260529011008264694.jpg

ज्वाला एक्सप्रेस न्यूज़ - 9993590905

दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग की महापौर अलका बाघमार ने शहर में विकास कार्यों की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए वार्ड क्रमांक 47 सिविल लाइन उत्तर में ₹39.60 लाख की लागत से होने वाले विभिन्न निर्माण कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में वार्डवासियों की उपस्थिति रही।Image after paragraph

भूमिपूजन के अंतर्गत मनीष राजपूत के घर से गीता बाघ के घर तक नाली एवं पुलिया निर्माण, गिरधारी किराना स्टोर से शिखर प्रसाद के घर तक सीसी रोड निर्माण तथा दीपक मोटवानी के घर से जगदीश पाल के घर तक सीसी रोड निर्माण कार्य शामिल हैं। इन कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्र में जल निकासी, आवागमन और नागरिक सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा।

Image after paragraph

इस अवसर पर महापौर अलका बाघमार ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य प्रत्येक वार्ड में समान रूप से विकास कार्य कराना है। उन्होंने कहा कि "हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे" के संकल्प के साथ दुर्ग शहर में विकास की धारा निरंतर बह रही है और नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

महापौर ने कहा कि "शहर को सुंदर, स्वच्छ और आकर्षक बनाने में कोई भी कमी नहीं आने दूंगी। सभी वार्डों में आवश्यकतानुसार सड़क, नाली, पुलिया और अन्य आधारभूत सुविधाओं के विकास कार्य लगातार किए जा रहे हैं।"

भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान वार्डवासियों ने विकास कार्यों के लिए महापौर एवं नगर निगम प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लंबे समय से लंबित मांगें अब पूरी हो रही हैं, जिससे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

Image after paragraph

 

Image after paragraph

 

Image after paragraph



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.