ऑनलाइन वसूली करने वाला ट्रैफिक आरक्षक बर्खास्त, दो पुलिसकर्मी लाइन अटैच
ओवरलोडिंग वाहनों से ऑनलाइन वसूली करने वाला ट्रैफिक आरक्षक बर्खास्त, दो पुलिसकर्मी लाइन अटैच
दुर्ग। ज्वाला एक्सप्रेस न्यूज।
ट्रैफिक विभाग में पदस्थ आरक्षक अर्जुन दुबे को ओवरलोडिंग मालवाहक वाहनों से अवैध वसूली करने के आरोप में सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने विभागीय जांच में आरोप सिद्ध होने पर यह कार्रवाई की है।
आरक्षक अर्जुन दुबे रक्षित केंद्र में पदस्थ था और वाहनों से अवैध वसूली के लिए ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के माध्यम से पैसे लेता था। वर्ष 2011 में भर्ती हुए दुबे के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि वह ड्यूटी के दौरान ओवरलोडिंग वाहनों से नियमित रूप से धन वसूलता है।
जांच में आरोप प्रमाणित पाए जाने पर 8 अक्टूबर को एसएसपी ने सेवा से पृथक कर बर्खास्त करने का आदेश जारी किया।
इसी प्रकार, एक अन्य प्रकरण में स्मृति नगर चौकी में पदस्थ एएसआई प्रमोद सिंह और सिपाही रवि ठाकुर को भी नियमों के उल्लंघन और फरियादियों से दुर्व्यवहार के कारण लाइन अटैच कर दिया गया है। दोनों के खिलाफ शिकायत एसएसपी कार्यालय तक पहुंचने के बाद यह कार्रवाई की गई।
पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि अनुशासनहीनता, भ्रष्टाचार या कदाचार के मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.