पटवारी से राजस्व निरीक्षक पदोन्नति परीक्षा में गड़बड़ी, ईओडब्ल्यू/एसीबी करेगी मामले की जांच
रायपुर । पटवारी से राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नति के लिए भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी का बड़ा खुलासा हुआ है। शुरूआती जांच में गड़बड़ी मिलने पर कमेटी ने इस पूरे मामले की ईओडब्ल्यू-एसीबी से जांच की सिफारिश की है।पटवारी से राजस्व निरीक्षक के 90 रिक्त पदों पर पदोन्नति के लिए विभागीय भर्ती परीक्षा हुई थी। भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी की शिकायत हुई थी।सीएम सचिवालय तक शिकायत प्रकरण पहुंचने के बाद जांच कराई गई। यह बात भी सामने आई है कि चयनित 22 अभ्यर्थियों को एक जगह बिठाकर परीक्षा ली गई और फिर चयन किया गया। हर स्तर पर गड़बडिय़ां पाई गई। शिकायत आने के बाद 23 अगस्त 2024 को 5 सदस्यीय जांच कमेटी बनाई गई थी।इस जांच कमेटी में विशेष सचिव खाद्य केडी कुंजाम, उपसचिव डॉ. फरिहाआलम सिद्दीकी उपसचिव के अलावा अजय कुमार त्रिपाठी, अंशिका ऋषि पाण्डेय और राकेश साहू थे। कमेटी से 15 दिनों के भीतर जांच प्रतिवेदन मांगा गया था। जांच रिपोर्ट में गड़बड़ी की पुष्टि हुई है, और कमेटी ने प्रकरण की विस्तृत जांच की जरूरत बताई है।सामान्य प्रशासन विभाग से इस पूरे मामले की मुख्य तकनीकी परीक्षक, और ईओडब्ल्यू-एसीबी से जांच कराने की सिफारिश की गई है। सिफारिश में कहा गया है कि इसमें तकनीकी विशेषज्ञों से जांच कराने की जरूरत बताई गई है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.