पुलिस की लापरवाही से गई जान: शिकायत दर्ज कराने गई महिला को भगाया, मौत के बाद ही दर्ज हुआ केस महिला को बार-बार भगाती रही पुलिस साधना टोडर 14 मार्च को पुलिस थाने पहुंची, लेकिन उसकी शिकायत दर्ज नहीं की गई। 15 मार्च को जब वह फिर शिकायत लेकर गई, तो दोबारा उसे टाल दिया गया। इस लापरवाही से टूट चुकी साधना ने उसी दिन फिनाइल पी लिया। 11 दिन तक इलाज के बाद आखिरकार उसकी मौत हो गई।
पुलिस की लापरवाही से गई जान: शिकायत दर्ज कराने गई महिला को भगाया, मौत के बाद ही दर्ज हुआ केस
रायपुर // देवपुरी में अपने नाबालिग बेटे के साथ हुई मारपीट और जान से मारने की धमकी की शिकायत दर्ज कराने पहुंची साधना टोडर को टिकरापारा पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया। जब पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने से इनकार कर दिया, तो निराश और डरी हुई महिला ने जहर पी लिया। इलाज के दौरान 23 मार्च को उसकी मौत हो गई। मौत के बाद पुलिस हरकत में आई और उसी केस में 16 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली, जिसे पहले नजरअंदाज कर दिया गया था।
साधना टोडर 14 मार्च को पुलिस थाने पहुंची, लेकिन उसकी शिकायत दर्ज नहीं की गई। 15 मार्च को जब वह फिर शिकायत लेकर गई, तो दोबारा उसे टाल दिया गया। इस लापरवाही से टूट चुकी साधना ने उसी दिन फिनाइल पी लिया। 11 दिन तक इलाज के बाद आखिरकार उसकी मौत हो गई।
पुरानी बस्ती सीएसपी राजेश देवांगन ने दावा किया कि महिला ने कोई आवेदन नहीं दिया था। वहीं, जब थानेदार विनय बघेल से संपर्क करने की कोशिश की गई, तो स्टाफ ने बताया कि वह छुट्टी पर हैं।
महिला की मौत के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। थाने में विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 16 आरोपियों को हिरासत में लिया। लेकिन सवाल अब भी उठ रहे हैं कि अगर पुलिस पहले ही शिकायत दर्ज कर लेती, तो क्या साधना की जान बच सकती थी?
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.