राजस्व विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव: 121 पटवारियों का तबादला
बस्तर । जिले के राजस्व विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। कलेक्टर हरीश एस ने जिले की सभी 10 तहसीलों में लंबे समय से तैनात पटवारियों का व्यापक तबादला आदेश जारी किया है। इस सूची में कुल 121 पटवारियों को उनके वर्तमान पदस्थल से अन्य स्थानों पर स्थानांतरित किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, जिन पटवारियों का तबादला किया गया है, वे पिछले 3 से 5 वर्षों से एक ही जगह पदस्थ थे। अब इन्हें नए कार्य क्षेत्रों में भेजा गया है, जहां वे अपनी नई जिम्मेदारियां संभालेंगे। इस कदम से राजस्व विभाग में कार्य में ताजगी और बेहतर कार्य निष्पादन की उम्मीद जताई जा रही है। इस प्रशासनिक परिवर्तन का उद्देश्य विभागीय दक्षता बढ़ाना और अधिकारियों व कर्मचारियों के बीच संतुलन बनाना बताया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही सभी पटवारी अपने नए पदस्थलों पर पहुंचकर सेवाएं देना शुरू कर देंगे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.