रिसाली। प्रतिस्पर्धा के दौर में चैपट हो रहे कारोबार को आगे बढ़ाने राष्ट्रीय आजीविका मिशन ने अहम भूमिका निभाई है। नगर पालिक निगम रिसाली क्षेत्र में पिछले चार वर्ष में ऐसे सूचीबद्ध 325 छोटे व्यापारियों की मदद की है, जिनका कारोबार छोटे स्तर पर था। 3 करोड़ से अधिक का ऋण उपलब्ध कराने से आज वे बड़े स्तर पर स्वरोजगार कर रहे है।
आमतौर पर कई ऐसे छोटे व्यापारी है जो दुकान तो खोल लेते है, मगर धन के अभाव में अपना कारोबार आगे नहीं बढ़ा पाते है। रिसाली क्षेत्र के ऐसे छोटे व्यापारियों को ऊपर उठाने में आजीविका मिशन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आयुक्त मोनिका वर्मा ने बताया कि स्वरोजगार घटक (ए.सी.पी.) के तहत पिछले 4 वर्ष में 325 लोगों को 3 करोड़ 47 लाख 37 हजार रूपए ऋण उपलब्ध कराया गया है। ऋण लेने वाले छोटे कारोबारियों को ऋण में 7 प्रतिशत से अधिक सब्सीडी भी मिली है।
मिली पहचान...
आयुक्त मोनिका वर्मा ने बताया कि छोटे व्यापारियों की दशा वर्तमान में सुधर चुकी है। आवश्यकतानुसार कुछ को कारोबार बढ़ाने 2 लाख ऋण दिया गया है। वही कुछ ऐसे है जिन्हे ई रिक्शा उपलब्ध कराया गया है।
आय बढ़ी, 40 हजार तक कमाई..
रिसाली मैत्रीनगर के जितेन्द्र सिंह बताता है कि वह पहले छोटा सा दुकान खोला। कारोबार नहीं होने से वह मायूस हो गया। उसने 1 लाख 90 हजार का ऋण लिया और नए सिरे से फोटो काॅपी, स्टेशनरी की दुकान डाली। अब वह प्रतिमाह 35 से 40 हजार कमा रहा है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.