Jwala

Express News

छत्तीसगढ

ASI पर रिश्वतखोरी का आरोप : कोर्ट में चालान पेश करने के नाम पर मांगे 30 हजार रुपये, महिला ने SP से की शिकायत

ASI पर रिश्वतखोरी का आरोप : कोर्ट में चालान पेश करने के नाम पर मांगे 30 हजार रुपये, महिला ने SP से की शिकायत

63813102025095439836121020251632491000219770.webp

राजनांदगांव। पुलिस पर रिश्वतखोरी का गंभीर आरोप लगा है। एक महिला ने आरोप लगाया है कि थाना में पदस्थ एएसआई (ASI) और एक पुलिसकर्मी ने उसके पति के केस का चालान कोर्ट में पेश करने के नाम पर 30 हजार रुपये की मांग की। महिला ने इसकी लिखित शिकायत एसपी से की है और न्याय की मांग की है। यह मामला बसंतपुर थाना क्षेत्र का है।
लूट के झूठे केस का लगाया आरोप
शिकायतकर्ता महिला के अनुसार, 14 सितंबर को राजनांदगांव के मोहारा बायपास स्थित एक सीमेंट दुकान के पास दोपहर करीब 2 से 3 बजे के बीच कुछ लोगों के बीच झगड़ा हुआ था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर झगड़ा कर रहे लोगों को हिरासत में ले लिया, जिसमें उसका पति भी शामिल था। महिला ने आरोप लगाया कि पुलिस ने जबरदस्ती उसके पति पर लूट का केस दर्ज कर जेल भेज दिया है।

Image after paragraph

रिश्वत मांगने का लगाया आरोप                         महिला ने बताया कि घटना के एक महीने बीत जाने के बाद जब वह बसंतपुर थाना पहुंची, तो वहां पदस्थ एएसआई गोवर्धन देशमुख और एक पुलिसकर्मी लक्ष्मण टंडन ने उसके पति के केस का चालान कोर्ट में पेश करने के नाम पर 30,000 रुपये की मांग की। महिला ने बताया कि एएसआई मामले में प्रार्थी पक्ष के साथ मिलीभगत कर रहे हैं और पैसे की मांग पूरी न होने तक चालान कोर्ट में प्रस्तुत नहीं किया जा रहा है।                             एसपी से की लिखित शिकायत                            वहीं महिला आज राजनांदगांव पुलिस अधीक्षक कार्यालय शिकायत करने पहुंची। इस दौरान उसने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा से मिलकर एसपी के नाम ज्ञापन सौंपा और मामले की लिखित शिकायत कर जांच की मांग की।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा ने बताया कि महिला की शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच कराई जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुरूप आगे की कार्रवाई की जाएगी।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

62408082026094418hareli_300x250.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
62408082026094418hareli_300x250.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.