होम / छत्तीसगढ़ जनसंपर्क / निगम कर्मचारियों के चेहरे खिले, सुमित अग्रवाल दुर्ग में ही रहेंगे तैनात
छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
निगम कर्मचारियों के चेहरे खिले, सुमित अग्रवाल दुर्ग में ही रहेंगे तैनात
नवा रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन द्वारा जारी आदेश क्रमांक ESTB/2396/2026/GAD-2 के तहत राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के प्रभार में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। आदेश पर सचिव श्री राजत कुमार के हस्ताक्षर हैं।
जारी आदेश के अनुसार कई वरिष्ठ अधिकारियों को नवीन पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार सौंपे गए हैं। यह फेरबदल प्रशासनिक कार्यों में गति लाने और विभागीय समन्वय को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से किया गया है।

प्रमुख नियुक्तियां एवं प्रभार इस प्रकार हैं:
डॉ. सी. आर. प्रसन्ना (भा.प्र.से.) को सचिव, सहकारिता विभाग के साथ अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया।
श्री कुलदीप शर्मा (भा.प्र.से.) को कलेक्टर, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा के पद पर पदस्थ किया गया।
श्री हीरालाल अग्रवाल (भा.प्र.से.) को सचिव, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।
श्री लीना कोसम (भा.प्र.से.) को परीक्षा नियंत्रक, लोक सेवा आयोग, नवा रायपुर के पद पर पदस्थ किया गया।
श्री निर्मल रंजन चौबे (भा.प्र.से.) को उप सचिव, कृषि विभाग, मंत्रालय नवा रायपुर में पदस्थ किया गया।
श्री वीरेंद्र बहादुर पंचाय (भा.प्र.से.) को अपर कलेक्टर, नारायणपुर बनाया गया।
श्री सुमित अग्रवाल (भा.प्र.से.) को आयुक्त, नगर पालिक निगम, दुर्ग का प्रभार सौंपा गया।
श्री संदीप कुमार अग्रवाल (भा.प्र.से.) को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत बिलासपुर नियुक्त किया गया।
श्री आशीष कुमार टिकरिहा (भा.प्र.से.) को प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन का प्रभार दिया गया।
श्री कमलेश कुमार पाराशर (भा.प्र.से.) को उप सचिव, वित्त विभाग में पदस्थ किया गया।
श्री तरुण कुमार किरण (भा.प्र.से.) को विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, कार्यालय कलेक्टर, जिला कोरबा में पदस्थ किया गया।
राज्य शासन ने स्पष्ट किया है कि संबंधित अधिकारी नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.