होम / छत्तीसगढ़ जनसंपर्क / जंगलेसर मौखला एनीकट के डाउनस्ट्रीम में बैंक प्रोटेक्शन कार्य हेतु 4.69 करोड़ रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति
छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
जंगलेसर मौखला एनीकट के डाउनस्ट्रीम में बैंक प्रोटेक्शन कार्य हेतु 4.69 करोड़ रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति
रायपुर,/ राज्य शासन द्वारा राजनांदगांव जिले के विकासखंड राजनांदगांव स्थित जंगलेसर मौखला एनीकट के डाउनस्ट्रीम में बैंक प्रोटेक्शन (तटबंध संरक्षण) कार्य हेतु 469.99 लाख रुपए (चार करोड़ उनहत्तर लाख निन्यानबे हजार रूपए) की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। प्रस्तावित कार्य तटबंध निर्माण एवं सुरक्षा हेतु है, जिससे बाढ़ नियंत्रण एवं कटाव रोकने में सहायता मिलेगी।
इस परियोजना को छत्तीसगढ़ शासन, वित्त एवं योजना विभाग के स्थायी वित्त निर्देश के अंतर्गत गठित समिति द्वारा अनुशंसित किए जाने के पश्चात विभागीय मंत्री एवं मुख्यमंत्री द्वारा प्रशासकीय अनुमोदन प्रदान किया गया है। शासन द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देश दिया गया है कि कार्य स्वीकृत राशि एवं निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए। तकनीकी स्वीकृति प्राप्त करने के उपरांत ही पारदर्शी एवं प्रतिस्पर्धात्मक निविदा प्रक्रिया अपनाई जाए तथा कम से कम 75 प्रतिशत बाधारहित भूमि उपलब्ध होने पर ही निविदा आमंत्रित की जाए।
कार्य में गुणवत्ता, वित्तीय अनुशासन एवं प्रचलित नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाएगा। अतिरिक्त दायित्व की स्थिति में पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त करना अनिवार्य होगा। यह परियोजना क्षेत्र में बाढ़ नियंत्रण, तट संरक्षण एवं जन-धन की सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण सिद्ध होगी।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.