Jwala

Express News

छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़ के पर्यटन मानचित्र पर उभरा चंदलीडीह, रामनामी संस्कृति के साथ रोमांचक पर्यटन का मिलेगा अनूठा अनुभव

छत्तीसगढ़ के पर्यटन मानचित्र पर उभरा चंदलीडीह, रामनामी संस्कृति के साथ रोमांचक पर्यटन का मिलेगा अनूठा अनुभव

445261120260451371011509883.jpg

*रामनामी इको टूरिज्म का हुआ शुभारंभ, पहले ही दिन विदेशी पर्यटकों की आमद से बढ़ा उत्साह*

*प्रकृति, आस्था, संस्कृति और रोमांच का अनूठा संगम बनेगा चंदलीडीह*

रायपुर, / छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, नैसर्गिक सुंदरता और रोमांचक पर्यटन की संभावनाओं को देश-दुनिया तक पहुंचाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल हुई है। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बिलाईगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम चंदलीडीह में रामनामी इको टूरिज्म की शुरुआत की गई है। प्रकृति, आस्था, संस्कृति और रोमांच के अनूठे संगम के रूप में विकसित हो रहा यह पर्यटन स्थल आने वाले समय में छत्तीसगढ़ के पर्यटन को नई पहचान दिलाने के साथ ही स्थानीय ग्रामीणों के आर्थिक सशक्तीकरण का माध्यम भी बनेगा।

जिला प्रशासन एवं रामनामी समुदाय के संयुक्त प्रयासों से विकसित किए जा रहे रामनामी इको टूरिज्म का शुभारंभ अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक ने फीता काटकर किया। शुभारंभ के पहले ही दिन दो विदेशी पर्यटकों ने चंदलीडीह पहुंचकर यहां की प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक परिवेश का अनुभव किया। विदेशी पर्यटकों की आमद से क्षेत्र की पर्यटन संभावनाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलने की उम्मीद बढ़ी है।

देशी-विदेशी पर्यटकों के संभावित आगमन को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा यहां पर्यटन सुविधाओं और आधारभूत संरचनाओं को बेहतर बनाने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि पर्यटकों को प्रकृति के बीच सुखद, रोमांचक और यादगार अनुभव प्राप्त हो सके।

*प्राकृतिक सुंदरता के बीच मिलेगा रोमांचक पर्यटन का आनंद*

रामनामी इको टूरिज्म, चंदलीडीह में पर्यटकों को प्राकृतिक सुंदरता के बीच सुकून के पल बिताने के साथ ही विभिन्न रोमांचक गतिविधियों का आनंद लेने का अवसर मिलेगा। यहां पिकनिक, नौकायन, बांस के बेड़े की सवारी, कायाकिंग, रात्रिकालीन शिविर और सतखंडा पहाड़ की पदयात्रा जैसी आकर्षक गतिविधियां उपलब्ध हैं।

पर्यटक जहां जल आधारित रोमांचक गतिविधियों का आनंद ले सकेंगे, वहीं सतखंडा पहाड़ की पदयात्रा के माध्यम से क्षेत्र के मनोरम प्राकृतिक दृश्यों को करीब से निहार सकेंगे। खुले आसमान के नीचे प्रकृति के बीच रात्रि विश्राम का अनुभव भी पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। प्रकृति प्रेमियों, रोमांचक पर्यटन के शौकीनों और परिवार के साथ भ्रमण करने वाले पर्यटकों के लिए चंदलीडीह एक आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में उभरने की क्षमता रखता है।

*रामनामी समाज की अनूठी सांस्कृतिक विरासत से रूबरू होगी दुनिया*

चंदलीडीह पर्यटन स्थल की सबसे बड़ी विशेषता यहां की समृद्ध रामनामी सांस्कृतिक विरासत है। भगवान श्रीराम के प्रति अटूट आस्था, समर्पण और राम नाम को अपने जीवन में आत्मसात करने वाला रामनामी समाज छत्तीसगढ़ की विशिष्ट धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान है।

रामनामी समुदाय के लोग अपने शरीर पर राम नाम का गोदना गुदवाने, राम नाम अंकित वस्त्र धारण करने तथा भजन-कीर्तन की विशिष्ट परंपराओं के लिए जाने जाते हैं। उनकी सरल जीवनशैली, आध्यात्मिक चेतना, लोक परंपराएं और सांस्कृतिक विरासत भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर हैं।

रामनामी इको टूरिज्म के माध्यम से यहां आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों को प्राकृतिक सौंदर्य के साथ ही रामनामी समाज की आस्था, जीवनशैली, धार्मिक मान्यताओं और विशिष्ट सांस्कृतिक परंपराओं को करीब से जानने और समझने का अवसर मिलेगा। इससे रामनामी समाज की समृद्ध विरासत को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में भी मदद मिलेगी।

*पर्यटन से समृद्ध होगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर*

जिला प्रशासन की इस अभिनव पहल का उद्देश्य केवल पर्यटन स्थल विकसित करना ही नहीं, बल्कि पर्यटन के माध्यम से स्थानीय समुदाय की आजीविका को मजबूत बनाना और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देना भी है। पर्यटन गतिविधियों के विस्तार से स्थानीय युवाओं, महिलाओं और ग्रामीणों के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार की नई संभावनाएं विकसित होंगी।

स्थानीय पर्यटन मार्गदर्शक, नौकायन संचालन, पर्यटकों के ठहरने की व्यवस्था, स्थानीय खान-पान, हस्तशिल्प एवं अन्य पर्यटन सेवाओं के माध्यम से ग्रामीणों को आय के अतिरिक्त साधन उपलब्ध होने की संभावनाएं बढ़ेंगी। सामुदायिक सहभागिता पर आधारित पर्यटन की यह पहल स्थानीय संस्कृति और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में भी सहायक सिद्ध होगी।

*पर्यावरण संरक्षण के साथ पर्यटन विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल*

जिला प्रशासन द्वारा जिले के प्राकृतिक, ऐतिहासिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व वाले स्थलों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। रामनामी इको टूरिज्म, चंदलीडीह इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, सांस्कृतिक विरासत के संवर्धन और स्थानीय समुदाय की सहभागिता पर आधारित यह पहल सतत पर्यटन विकास को प्रोत्साहित करेगी। आने वाले समय में चंदलीडीह छत्तीसगढ़ में ग्रामीण, सांस्कृतिक, प्राकृतिक एवं रोमांचक पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में उभर सकता है।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

488051120261926221011111638.jpg
453051120261925361011111633.jpg
437021120260634491010996317.jpg
336231020261223311010791831.png

Related News

Advertisement

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.