होम / छत्तीसगढ़ जनसंपर्क / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्व. बलिराम कश्यप की पुण्यतिथि पर किया उनके योगदान को स्मरण
छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्व. बलिराम कश्यप की पुण्यतिथि पर किया उनके योगदान को स्मरण
रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पूर्व सांसद स्वर्गीय बलिराम कश्यप की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को स्मरण किया है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि स्व. बलिराम कश्यप जी का जीवन जनसेवा, समर्पण और आदिवासी समाज के उत्थान के लिए सतत संघर्ष का प्रेरणादायी उदाहरण रहा है। उन्होंने बस्तर अंचल के सर्वांगीण विकास, क्षेत्र की समस्याओं के समाधान और जनजातीय समाज के अधिकारों एवं सम्मान के लिए सदैव सक्रिय भूमिका निभाई।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि स्व. कश्यप जी सरलता, ईमानदारी और जनहित के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के लिए सदैव याद किए जाएंगे। उन्होंने जनप्रतिनिधि के रूप में जनता के विश्वास को सर्वोपरि रखते हुए बस्तर क्षेत्र की आवाज़ को मजबूती से उठाया और क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास किए।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि स्व. बलिराम कश्यप का व्यक्तित्व और कृतित्व आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उनका समर्पित जीवन बस्तर सहित पूरे छत्तीसगढ़ के लिए सदैव स्मरणीय रहेगा।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.