होम / छत्तीसगढ़ जनसंपर्क / विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह छ.ग. चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज दुर्ग इकाई के शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल
छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह छ.ग. चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज दुर्ग इकाई के शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल
चेम्बर के नए पदाधिकारियों को दिलाई शपथ
दुर्ग / छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज दुर्ग स्थित आकाश रिसॉर्ट में आयोजित छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंड्रस्टीज दुर्ग इकाई के शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने की।

मुख्य अतिथि डॉ. सिंह ने छ.ग. चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज दुर्ग इकाई के अध्यक्ष श्री अनूप गटागट एवं अन्य पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सभी का अभिनंदन एवं स्वागत करते हुए कहा कि चेम्बर एक ऐसा मंच है, जो सरकार और व्यापारियों के बीच पुल का कार्य करती है। उन्होंने कहा कि सरकार वर्ष 2024 में उद्योग की बेहतर नीति लाई है। सरकार की नई उद्योग नीति का लाभ यहाँ के व्यापारियों के साथ प्रदेश की जनता को भी मिलेगी।
उन्होंने कहा कि राज्य गठन के समय प्रदेश का 8 से 9 करोड़ का बजट आज 160 करोड़ तक पहुंच गया है, यह प्रदेश की विकास को प्रदर्शित करती है। छत्तीसगढ़ की बढ़ती इकॉनामी ग्रोथ विकास को प्रदर्शित कर रही है। उन्होंने छ.ग. में एम्स, टेक्निकल यूनिवर्सिटी, आईआईटी का उल्लेख करते हुए कहा कि इनके यहां खुलने से देश में प्रदेश की पहचान बनी है। छ.ग. देश की अर्थव्यवस्था में छुपा रुस्तम राज्य है। बहुत जल्द छ.ग. आर्थिक रूप से देश का दूसरा व तीसरा राज्य बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी सरकार की नीति और नियत ठीक रहे तो प्रदेश की विकास में कामयाबी मिलेगी। प्रदेश सरकार अपने आर्थिक नीति के बल पर मोदी की गारंटी को क्रमशः पूरा करने में सफल हुई है।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने कहा कि इस बार व्यापारियों ने सर्व सहमति से पदाधिकारियों का चयन किये है। जय व्यवहार जय व्यापार में जिनका व्यवहार अच्छा रहता है, वह सफल व्यापारी होता है। पीडीएस प्रणाली, किसानों की खाते में राशि हस्तांतरण छ.ग. की देन है। व्यापार, सहकार और शासन तीनों के समानता से कुशल व्यापार का संचालन होता है। उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी के समय चेम्बर ऑफ कॉमर्स के योगदान भुलाया नहीं जाता। मंत्री श्री यादव ने नई पदाधिकारियों को सेवा भाव से आगे भी कार्य करने के लिये शुभकामनाये दी। समारोह को चेम्बर के पदाधिकारियों ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम में चेंम्बर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश एवं जिला के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में व्यापारी बंधु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.