होम / छत्तीसगढ़ जनसंपर्क / 115 साल पुराने पेंड्रावन जलाशय पर संकट : किसानों को बचाव की उम्मीद, CM साय ने दिया भरोसा
छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
धरसींवा क्षेत्र के ग्राम बंगोली स्थित 115 साल पुराने पेंड्रावन जलाशय के संरक्षण को लेकर अब पहल तेज हो गई है। किसानों की समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया।
रायपुर। धरसींवा क्षेत्र के ग्राम बंगोली स्थित 115 साल पुराने पेंड्रावन जलाशय के संरक्षण को लेकर अब पहल तेज हो गई है। जलाशय को बचाने और किसानों के हितों की रक्षा के लिए विधायक अनुज शर्मा किसान संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल के साथ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिले। मुलाकात के दौरान जलाशय के ऐतिहासिक महत्व, उसकी मौजूदा स्थिति और क्षेत्र के किसानों की समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया।
खेती और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए अहम जलाशय
विधायक अनुज शर्मा ने पेंड्रावन जलाशय को क्षेत्र की कृषि व्यवस्था का प्रमुख आधार बताते हुए कहा कि इससे हजारों किसान सिंचाई के लिए पानी प्राप्त करते हैं। जलाशय भूजल स्तर बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसका अस्तित्व प्रभावित होने से खेती, पर्यावरण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर गंभीर असर पड़ सकता है।
सिंचाई के साथ पेयजल संकट की भी चिंता
किसान संघर्ष समिति के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के सामने जलाशय से जुड़ी जमीनी समस्याएं रखीं। उन्होंने कहा कि जलाशय के सुरक्षित नहीं रहने से आसपास के गांवों में सिंचाई के साथ पेयजल संकट भी गहरा सकता है। किसान लंबे समय से इस ऐतिहासिक जलस्रोत को बचाने की मांग कर रहे हैं।
सीएम साय ने दिया उचित निर्णय का भरोसा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किसानों और विधायक की बातों को गंभीरता से सुना। उन्होंने जलाशय के महत्व और किसानों की चिंताओं को जायज बताते हुए इस मामले में सकारात्मक सोच के साथ जल्द उचित निर्णय लेने का आश्वासन दिया। सरकार ने जल संरक्षण और किसानों के हितों के प्रति प्रतिबद्धता भी जताई।
किसान प्रतिनिधियों में उम्मीद
मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद किसान प्रतिनिधियों में उम्मीद जगी है। विधायक अनुज शर्मा ने सीएम का आभार जताते हुए कहा कि जलाशय के संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाए जाने की उम्मीद है। मुलाकात के दौरान पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल सहित किसान संघर्ष समिति के पदाधिकारी और अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.