Jwala

Express News

देश विदेश

बिहार को PM मोदी की ₹34,470 करोड़ की सौगात: ‘नीतीश सेतु’ का उद्घाटन कर बोले- पहले बस घोटाले, अब मना रहे विकास का उत्सव

बिहार को PM मोदी की ₹34,470 करोड़ की सौगात: ‘नीतीश सेतु’ का उद्घाटन कर बोले- पहले बस घोटाले, अब मना रहे विकास का उत्सव

18721112026103222pm_modi_inaugurates_nitish_setu_bihar_vaishali_1795254875.webp

पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार, 21 नवंबर को बिहार के वैशाली जिले में गंगा नदी पर बने छह लेन के आधुनिक पुल ‘नीतीश सेतु’ का उद्घाटन किया। यह पुल पटना जिले के कच्ची दरगाह को वैशाली जिले के बिदुपुर से जोड़ता है। करीब 4,280 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस पुल के शुरू होने से पटना और उत्तर बिहार के बीच आवागमन आसान होगा। इससे लोगों को लंबा रास्ता तय करने और यातायात की परेशानी से राहत मिलेगी।

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत कई नेता मौजूद रहे। पुल का नाम बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सम्मान में ‘नीतीश सेतु’ रखा गया है।

​नीतीश सेतु का उद्घाटन कर गमछा लहराया, बोले- यह उनके सेवा समर्पण का सम्मान 
प्रधानमंत्री मोदी ने वैशाली में गंगा नदी पर बने कच्ची दरगाह-बिदुपुर छह-लेन पुल 'नीतीश सेतु' का लोकार्पण किया। उद्घाटन से पहले पीएम ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को गले लगाया और बाद में पुल पर टहलते हुए गमछा लहराकर लोगों का अभिवादन किया।

 

अपने संबोधन में पीएम ने कहा, "गंगा मईया पर बने इस पुल का नाम नीतीश जी के सम्मान में रखा गया है, जो उनके सेवा समर्पण का प्रतीक है। इससे पटना और वैशाली की दूरी कम होगी, किसानों के फल-सब्जियां व दूध बड़े बाजार तक पहुंचेंगे और बच्चों की पढ़ाई व बुजुर्गों की दवाई में बड़ी सहूलियत मिलेगी।"  

दशकों तक बदहाली झेलने वाले बिहार को नीतीश जी के नेतृत्व में सुशासन मिला
एनडीए सरकार के कार्यकाल का एक साल पूरा होने पर वैशाली की लोकतांत्रिक धरती को नमन करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि करीब तीन दशक पहले बिहार ने उम्मीद और विश्वास की नई राह चुनी थी। जिस बिहार को दशकों तक बदहाली झेलनी पड़ी, उसे नीतीश जी के नेतृत्व में सुशासन का भरोसा मिला। उन्होंने आगे कहा कि नीतीश जी ने सीएम रहते कई साल बिहार की सेवा की और अब उनके आशीर्वाद से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की टीम विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रही है।  

मेरे मित्र रामविलास पासवान की आत्मा जहां भी होगी, हम पर फूल बरसाती होगी
विशाल जनसभा में उमड़ी भीड़ को देखकर भावुक हुए पीएम मोदी ने कहा कि यह जनसैलाब इतना विशाल है कि शायद कैमरे में भी पूरी तरह कैद नहीं हो पाएगा, जो जनता की विकास के प्रति जागरूकता का प्रमाण है। लोक आस्था के महापर्व छठ का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि छठी मैया के आशीर्वाद से आज हम विकास का पर्व मना रहे हैं।

इस दौरान दिवंगत नेता रामविलास पासवान को याद करते हुए पीएम ने कहा, "मेरे मित्र रामविलास पासवान की आत्मा जहां भी होगी, हम पर फूलों की वर्षा करती होगी क्योंकि आज उनके सपने साकार हो रहे हैं।"  

छठी मैया के आशीर्वाद से मना रहे विकास का उत्सव: PM मोदी
पुल के उद्घाटन के बाद आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने वहां मौजूद लोगों की भारी भीड़ का जिक्र करते हुए कहा कि इतनी बड़ी संख्या में जुटे लोगों को पूरी तरह कैमरे में कैद करना भी मुश्किल है। यह भीड़ विकास के प्रति लोगों की बढ़ती जागरूकता और प्रतिबद्धता को दिखाती है।

पीएम मोदी ने कहा कि अभी-अभी छठ का महापर्व संपन्न हुआ है, जो लोगों की गहरी आस्था का प्रतीक है। छठी मैया के आशीर्वाद से अब सभी लोग यहां विकास का उत्सव मनाने आए हैं।

किसानों से लेकर छात्रों और मरीजों तक को होगा फायदा
पीएम मोदी ने बताया कि नीतीश सेतु केवल एक पुल नहीं है, बल्कि बिहार के विकास और बेहतर कनेक्टिविटी का नया रास्ता है। इससे किसानों को अपनी फसल, फल, सब्जियां, दूध और दूसरे डेयरी उत्पाद बड़े बाजारों तक पहुंचाने में आसानी होगी।

इसके अलावा युवाओं के लिए shixa और बुजुर्गों के लिए चिकित्सा सुविधाओं तक पहुंचना भी आसान होगा। पुल से उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच संपर्क मजबूत होगा। इससे व्यापार, रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

19.7 किलोमीटर लंबा है नीतीश सेतु
गंगा नदी पर बना नीतीश सेतु करीब 19.7 किलोमीटर लंबा है। इस परियोजना की कुल लागत लगभग 4,280 करोड़ रुपये है। इसमें 9.7 किलोमीटर लंबा मुख्य पुल और करीब 10 किलोमीटर की संपर्क सड़कें शामिल हैं।

यह पुल पटना जिले के कच्ची दरगाह को वैशाली जिले के बिदुपुर से जोड़ता है। छह लेन का यह एक्स्ट्राडोज्ड केबल-स्टे ब्रिज आधुनिक इंजीनियरिंग का उदाहरण है। इसके शुरू होने से उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच सड़क संपर्क को मजबूती मिलेगी।

प्रधानमंत्री ने बिहार दौरे के दौरान करीब 34,470 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और लोकार्पण भी किया। इन परियोजनाओं में सड़क, ऊर्जा, शहरी विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और परिवहन से जुड़े कार्य शामिल हैं।

मोदी बोले- बिहार में पहले बस घोटालों की होती थी चर्चा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में शहरी परिवहन और गरीबों के आवास को लेकर किए गए कार्यों का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि शहरी परिवहन को बेहतर बनाने के लिए 100 आधुनिक PM ई-बसों को हरी झंडी दिखाई गई है। वहीं, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हजारों गरीब परिवारों को पक्के घरों की चाबियां सौंपी गई हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि NDA सरकार के सत्ता में आने से पहले बिहार में बस घोटालों की चर्चा होती थी, लेकिन अब सरकार का ध्यान निवेश बढ़ाने पर है। उन्होंने कानून-व्यवस्था का मुद्दा उठाते हुए कहा  सुर्खियों में अपराध के आंकड़े रहते थे, जबकि अब चर्चा अपराधियों के खिलाफ होने वाली कार्रवाई की होती है।

उन्होंने इन विकास कार्यों के लिए बिहार के लोगों को बधाई भी दी।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

488051120261926221011111638.jpg
453051120261925361011111633.jpg
437021120260634491010996317.jpg
336231020261223311010791831.png

Related News

Advertisement

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.