होम / छत्तीसगढ़ जनसंपर्क / मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया वार्ड 16 डोमशेड का लोकार्पण
छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया वार्ड 16 डोमशेड का लोकार्पण
दुर्ग। विधानसभा क्षेत्र दुर्ग के वार्ड क्रमांक 16, कर्मचारी नगर में आज नवनिर्मित डोमशेड का लोकार्पण संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही। यह डोमशेड केबिनेट केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव की विधायक निधि से निर्मित किया गया है। नवनिर्मित डोमशेड के निर्माण से कर्मचारी नगर के नागरिकों को सामाजिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजनों के लिए एक सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सुविधाजनक स्थान उपलब्ध हो सकेगा। लंबे समय से क्षेत्रवासी ऐसे सार्वजनिक स्थल की मांग कर रहे थे, जिसे अब साकार रूप मिला है। डोमशेड बनने से अब धूप, वर्षा अथवा अन्य मौसमी बाधाएँ किसी भी कार्यक्रम में व्यवधान नहीं बनेंगी और विभिन्न आयोजन सहज रूप से संपन्न किए जा सकेंगे।
लोकार्पण अवसर पर उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि जनसुविधाओं का विस्तार और मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी नगर सहित पूरे दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य निरंतर गति से किए जा रहे हैं और आगे भी क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप योजनाएँ लागू की जाती रहेंगी। उन्होंने विश्वास दिलाया कि जनता के सहयोग और आशीर्वाद से विकास की यह यात्रा निरंतर जारी रहेगी।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि डोमशेड का निर्माण क्षेत्र के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा और इससे सामुदायिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
इस अवसर पर महापौर श्रीमती अलका बाघमार, सभापति श्री श्याम शर्मा, मंडल अध्यक्ष श्री मनमोहन शर्मा, श्री कमलेश फेकर, श्री बंटी चौहान, श्री कौशल साहू, पार्षद श्री खिलावन मटियारा, श्री देवनारायण चंद्राकर, श्री कांशीराम कोसरे, श्री मनीष साहू, श्री कुलेश्वर साहू, श्री कमल देवांगन, श्री मनीष कोठारी, श्री युवराज कुंजाम, श्री गुलशन साहू, श्री सरस निर्मलकर, श्रीमती सुरुचि उमरे, श्रीमती सावित्री दमाहे, श्रीमती रेशमा सोनकर सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.